न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोकोनट वॉटर : माना जाता है रिफ्रेशिंग ड्रिंक, किडनी की पथरी को करे बाहर! हैं और भी फायदे

कोकोनट वॉटर, एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। सड़क के किनारे अक्सर छोटी-छोटी ठेलियों और दुकानों पर ये बहुत आसानी से...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 7:46:41

कोकोनट वॉटर : माना जाता है रिफ्रेशिंग ड्रिंक, किडनी की पथरी को करे बाहर! हैं और भी फायदे

कोकोनट वॉटर, एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। सड़क के किनारे अक्सर छोटी-छोटी ठेलियों और दुकानों पर ये बहुत आसानी से मिल जाता है। नारियल पानी की सबसे ख़ास बात ये होती है कि ये पूरी तरह से शुद्ध होता है। नारियल में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और खनिज पदार्थ जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। यदि आप एक नारियल पानी का प्रतिदिन सेवन करते हैं तो ये आपको कई सारी शारीरिक समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। तो चलिए आज हम आपको नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में बताते हैं।

coconut water,nariyal pani,coconut water benefits,coconut water health,coconut,kidney stone,headache,pregnant lady,health article in hindi

पानी की कमी

नारियल पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती है। शरीर में पानी की कमी हो जाने पर या फिर शरीर की तरलता कम हो जाने पर, डायरिया हो जाने पर, उल्टी होने पर या दस्त होने पर नारियल का पानी पीना फायदेमंद रहता है। इससे पानी की कमी तो पूरी होती ही है साथ ही जरूरी लवणों की मात्रा भी संतुलित बनी रहती है।

coconut water,nariyal pani,coconut water benefits,coconut water health,coconut,kidney stone,headache,pregnant lady,health article in hindi

सिरदर्द

तेज धूप और गर्मी के कारण कई लोगों के सिर में अचानक दर्द होने लगता है या बाहर से लौटने पर ये दर्द होता है। इसके पीछे का कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत नारियल पानी के सेवन से शरीर को उसी वक्त इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं जिससे कि स्थिति संभल जाती है और शरीर में पानी की कमी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

coconut water,nariyal pani,coconut water benefits,coconut water health,coconut,kidney stone,headache,pregnant lady,health article in hindi

ह्रदय के लिए

ह्रदय को दुरुस्त रखने के लिए नारियल पानी का सेवन फायदेमंद है। इसके सेवन से लिपिड मेटाबॉलिज्म नियंत्रित रहता है। हालांकि इसके पानी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ह्रदय रोगियों को इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर आप नियमित नारियल पानी का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

coconut water,nariyal pani,coconut water benefits,coconut water health,coconut,kidney stone,headache,pregnant lady,health article in hindi

किडनी की पथरी को कम करे

नारियल पानी में काफी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है। इस वजह से ये एक शक्तिशाली मूत्रवर्धक एजेंट होता है, जो कि उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी किडनी में पथरी होती है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि किडनी की पथरी के मरीज़ों के लिए ये एक सस्ते उपचार का काम करता है। इसको पीने से धीरे-धीरे किडनी की पथरी बाहर निकलने लगती है, वो भी नेचुरल तरीके से।

coconut water,nariyal pani,coconut water benefits,coconut water health,coconut,kidney stone,headache,pregnant lady,health article in hindi

वजन घटाने

नारियल पानी को वजन कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी पीने से शरीर को सभी आवश्यक तत्व मिल जाते हैं, साथ ही इसे पीने से बहुत देर तक पेट भरा रहता है जिससे अधिक खाने से बच सकते हैं और वजन को कम कर सकते हैं।

coconut water,nariyal pani,coconut water benefits,coconut water health,coconut,kidney stone,headache,pregnant lady,health article in hindi

गर्भवती महिलाओं के लिए परफेक्ट ड्रिंक

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि नारियल पानी शुद्ध होता है, ये किसी भी प्रकार के रोगाणुओं से मुक्त होता है। इस कारण, नारियल पानी को गर्भवती महिलाओं को अच्छा माना जाता है। ये उनकी प्यास बुझाने के साथ-साथ गर्भावस्था में होने वाली एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज़ जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग