न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 1 हफ्ते में पेट की चर्बी होगी कम, ये 5 योगासन करेंगे आपकी मदद!

कई वैज्ञानिक शोधों में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि मोटापे से ग्रस्त शख्स को डायबिटीज, ह्रदय रोग, स्ट्रोक, आर्थराइटिस, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Posts by : Ram | Updated on: Wed, 26 Apr 2023 12:40:57

सिर्फ 1 हफ्ते में पेट की चर्बी होगी कम, ये 5 योगासन करेंगे आपकी मदद!

क्या आपकी भी तोंद निकल आई है? क्या पेट के बल झुकने में तकलीफ होती है? अगर ऐसा है, तो आप अधिक वजन या फिर कहें मोटापे की गिरफ्त में आ चुके हैं। कई वैज्ञानिक शोधों में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि मोटापे से ग्रस्त शख्स को डायबिटीज, ह्रदय रोग, स्ट्रोक, आर्थराइटिस, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

घबराइए नहीं, आज इस लेख में हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आए हैं। यहां हम पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन के बारे में बात करेंगे, जिनके नियमित अभ्यास से न सिर्फ मोटापे को कम किया जा सकता है, बल्कि अन्य बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

तो चलिये जानते है पेट कम करने के 5 आसान योगासन

yoga poses to reduce belly fat,yoga poses for belly fat,yoga,yogs in winter,yoga to reduce weight,weight loss yoga poses,yoga poses to lose weight,weight loss

अधोमुखश्वानासन

इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होने के साथ साथ हड्डी मजबूत होती है और थकान दूर होता है । यह आसन शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने के साथ-साथ दर्द से छुटकारा पाने में सहायता करता है।

कैसे करें:

- योग चटाई पर अपने पेट के बल लेट जाएँ।
- धीरे-धीरे अपने हाथ और पाँव को उठाएं
-अपने हाथों और पैरों को एक-दूसरे के करीब लाएं और पहाड़ जैसी संरचना में अपने शरीर को रखें।
-अब कुछ समय के लिए मुद्रा में रहे ।

yoga poses to reduce belly fat,yoga poses for belly fat,yoga,yogs in winter,yoga to reduce weight,weight loss yoga poses,yoga poses to lose weight,weight loss

ताड़ासन

योगाभ्यास से पेट की चर्बी कम करने के लिए ताड़ासन सबसे लाभदायक योगाभ्यास है इसे करने से पूरे शरीर में खिंचाव महसूस होता है और ऊर्जा आती है। रक्त का प्रवाह बेहतर हो जाता है।

कैसे करें :

- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपनी टांगों, कमर व गर्दन को सीधा रखें।
-अब हाथों की उंगुलियों को आपस में फंसाते हुए हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं और गहरी सांस भरते हुए पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। हथेलियां आसमां की दिशा में होनी चाहिए
- इस अवस्था में कुछ सेकेण्ड रहें
- सामान्य गति से सांस लेते व छोड़ते रहें।
- इस स्थिति को पुनः दोहराएं

yoga poses to reduce belly fat,yoga poses for belly fat,yoga,yogs in winter,yoga to reduce weight,weight loss yoga poses,yoga poses to lose weight,weight loss

पार्श्वकोणासन

पार्श्व का मलतब बगल होता है। यह योग करते समय शरीर पार्श्व की मुद्रा बनाता है, इसलिए यह पार्श्वकोणासन कहलाता है। इसे नियमित रूप से करने से कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। और पेट की चर्बी कम हो जाती है।

कैसे करें :

- पहले आप सीधे खड़े हो जाएं और फिर दोनों पैरों के बीच करीब तीन से चार फुट की दूरी बना लें। इसके बाद दाएं पैर को 90 डिग्री के कोण में धुमाएं।
- फिर गहरी सांस भरते हुए बाहों को शरीर से दूर फैलाकर कंधे की सीध में ले आए, अब सांस छोड़ते हुए दाएं घुटने को 90 डिग्री के कोण तक मोड़ते हुए दाईं और झुकेंगे।
- अब दाएं हाथ को दाएं पैर के पीछे जमीन पर रखने का प्रयास करें। अगर हाथ को जमीन पर रखने में परेशानी हो, तो जमीन को उंगलियों से छूने का प्रयास करें।
- यथासंभव इसी स्थिति में रहे और फिर सांस लेते हुए सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
- इसके बाद बाईं तरफ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

yoga poses to reduce belly fat,yoga poses for belly fat,yoga,yogs in winter,yoga to reduce weight,weight loss yoga poses,yoga poses to lose weight,weight loss

पादहस्तासन

अगर इस योगासन को आप ठीक तरह से करें, तो वजन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कैसे करें :

- योग मैट पर पैरों को आपस में जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को भी सीधा रखें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और दोनों हथेलियों को पैरों के पास जमीन के साथ सटाने की कोशिश करें।
- इस अवस्था में सांस को रोककर रखें। ध्यान रहे कि कमर से नीचे का हिस्सा मुड़ना नहीं चाहिए।
- कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें और फिर सांस लेते हुए ऊपर उठें और हाथों को ऊपर ले जाते हुए पीछे झुकने का प्रयास करें।
- इसके बाद फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। करीब तीन से चार बार ऐसा करें।

yoga poses to reduce belly fat,yoga poses for belly fat,yoga,yogs in winter,yoga to reduce weight,weight loss yoga poses,yoga poses to lose weight,weight loss

अर्धचक्रासन

पेट कम करने के योगासन की श्रेणी में यह भी खड़े होकर किया जाने वाला योग है। संस्कृत में अर्ध का मतलब होता है आधा और चक्र का मतलब पहिये से होता है। यह आसन करते हुए शरीर की मुद्रा आधे पहिये जैसी नजर आती है, इसलिए यह अर्धचक्रासन कहलाता है।

कैसे करें :

- पैरों को आपस में सटाकर सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को भी सीधा रखें।
-अब कोहिनयों को मोड़ते हुए हथेलियों को कमर के निचले हिस्से पर रख दें।
- फिर सांस लेते हुए जितना हो सके पीछे की तरफ झुकने का प्रयास करें।
- जब तक हो सके इसी अवस्था में रहें और सांस लेते व छोड़ते रहें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं
- इस आसन को एक समय में करीब तीन से चार बार किया जा सकता है।

चाहे आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ हों या मानसिक रूप से, योग हर समस्या का इलाज है। किसी ने सही कहा है कि योग सभी से होगा और हर रोग का इलाज योग से ही होगा। साथ ही यह भी ध्यान में रखें कि योग भी तभी असर करता है, जब आप पूरे विश्वास के साथ उसे करते हैं। इसलिए, किसी अच्छे प्रशिक्षक की देखरेख में नियमित रूप से योग करें। खुद भी स्वस्थ रहें और अन्य को भी योग करने के लिए प्रेरित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत