न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विटामिन सी का भंडार है ये 11 फल-सब्जियां, ठंड में रखेगी आपकी सेहत का ख्याल

सर्दियों के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर होने का पूरा खतरा होता है। यही वजह है कि सर्दियों में सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम, गले की खराश, बुखार जैसी परेशानियां हमें घेर लेती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 3:11:57

विटामिन सी का भंडार है ये 11 फल-सब्जियां, ठंड में रखेगी आपकी सेहत का ख्याल

सर्दियों के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर होने का पूरा खतरा होता है। यही वजह है कि सर्दियों में सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम, गले की खराश, बुखार जैसी परेशानियां हमें घेर लेती हैं। ऐसे में जरुरी है कि हमारा म्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो। अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए जिससे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती मिले। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि हेल्दी डाइट के जरिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता हैं। ऐसे में माना जाता है कि विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने से आपको फायदा हो सकता है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

संतरे

संतरा विटामिन सी के सबसे बढ़िया स्रोतों में से एक हैं। कहा जाता है कि 100 ग्राम संतरे में लगभग 53.2 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। यह सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है, कोलेजन बढ़ाता है और त्वचा में सुधार करता है। सबसे बढ़िया बात कि यह इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देता है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

ब्रोकोली

ब्रोकोली एक हरी सब्जी है जो की गोभी के समान दिखाई देती है। कहा जाता है कि एक 100 ग्राम ब्रोकोली में 89.2 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। वहीँ पकाने के बाद ब्रोकली में विटामिन सी की मात्रा 64.9 मिलीग्राम पाई जाती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च के फायदे अनेक हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती है। एक शिमला मिर्च से आपको रोजाना की जरूरत का 169% होता है। यह हरी सब्जी विभिन्न पोषक तत्वों का खजाना है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

फूल गोभी

फूल गोभी एक अत्यंत लाभकारी सब्जी है जो पोषक तत्वों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। फूलगोभी में कैलोरी बहुत कम होती है फिर भी इसमें विटामिन उच्च मात्रा में पाई जाती है। फूलगोभी में लगभग हर विटामिन और खनिज होता है जिसकी आपको आवश्यकता है। 100 ग्राम फूल गोभी में 48.2 मिलीग्राम विटामिन सी पाई जाती है। वहीं पकाने के बाद यह मात्रा 44.3 मिलीग्राम हो जाती है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

हरी मिर्च

आवश्यक खनिज और विटामिन से भरी हुई हरी मिर्च हमारे दिन-प्रतिदिन के आहार का एक अभिन्न हिस्सा है। 100 ग्राम हरी मिर्च में 242.5 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

केल

अन्य सब्जियों की तुलना में केल में विटामिन सी बहुत अधिक होता है। यह वास्तव में विटामिन सी के दुनिया के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। कहा जाता है कि 100 ग्राम काले में 120 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इस सब्जी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह विटामिन ए और के, और फोलेट से भी भरी हुई है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

आलू

आलू भारतीयों के लिए यह एक सामान्य सब्जी है जिसका हर दिन उपयोग होता है। इसे कई सारी अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर भी पकाया जाता है। 100 ग्राम आलू में 19.7 मिलीग्राम विटामिन सी पाई जाती है। वहीं, 100 ग्राम उबले हुए आलू में यह मात्रा 13 मिलीग्राम और पकाने पर 12 मिलीग्राम हो जाती है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

स्ट्रॉबेरी

यह स्वादिष्ट फल विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कैंसर, डायबिटीज, स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। एक कप स्ट्रॉबेरी में लगभग 90 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। यह मैग्नीशियम और फास्फोरस का भी एक उत्कृष्ट स्रोत है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

गाजर

गाजर बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन K1, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। 100 ग्राम गाजर में 5.9 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

पालक

पालक शरीर में ऊर्जा, जीवन शक्ति बढ़ाने और रक्त की गुणवत्ता सुधारने के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम पालक में 28.1 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

vitamin c rich foods,vitamin c rich foods in hindi,food rich in vitamin c,food good for health,Health tips,healthy living

टमाटर

टमाटर में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, यह विटामिन सी में बहुत समृद्ध है। टमाटर में विटामिन ए, के, बी 1, बी 3, बी 5, बी 6, बी 7, और विटामिन सी सहित प्राकृतिक विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं। 100 ग्राम लाल टमाटर में 13.7 मिलीग्राम विटामिन सी पाई जाती है। वहीँ पकाने के बाद टमाटर में विटामिन सी की मात्रा 22.8 मिलीग्राम हो जाती है। 100 ग्राम हरे टमाटर में 23.4 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत