न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 10 मिनट की वॉक से नियंत्रित होगा हाई यूरिक एसिड और जोड़ों का दर्द, एक्सपर्ट्स से जानें आसान एक्सरसाइज रूटीन

सिर्फ 10 मिनट की वॉक से हाई यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द को कंट्रोल करें। एक्सपर्ट्स बताते हैं आसान वॉक और स्ट्रेच रूटीन जो यूरिक एसिड, सूजन और जोड़ों की अकड़न को कम करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 9:30:58

सिर्फ 10 मिनट की वॉक से नियंत्रित होगा हाई यूरिक एसिड और जोड़ों का दर्द, एक्सपर्ट्स से जानें आसान एक्सरसाइज रूटीन

हाई यूरिक एसिड या हाइपरयूरिसीमिया अब सिर्फ जोड़ों की समस्या नहीं रह गई है। यह किडनी और मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर सकता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर गंभीर गाउट अटैक, जोड़ों में अकड़न और किडनी पर अतिरिक्त दबाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक बैठना, हाई प्रोटीन डाइट और पर्याप्त पानी न पीना इस स्थिति को बढ़ावा देते हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि सिर्फ 10 मिनट की वॉक भी यूरिक एसिड को नियंत्रित करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

# यूरिक एसिड के लिए वॉक क्यों जरूरी है?

वॉक केवल कैलोरी बर्न करने का जरिया नहीं है। यह मेटाबॉलिक सिस्टम को भी सक्रिय करती है। रेगुलर वॉक से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे किडनी अतिरिक्त यूरिक एसिड को प्रभावी ढंग से बाहर निकाल सकती है। वॉक इन्सुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करती है, जो यूरिक एसिड बढ़ने का एक मुख्य कारण है। रोजाना 10 मिनट की हल्की वॉक मेटाबॉलिक वेस्ट को तेजी से शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है और जोड़ों के आसपास सूजन को घटाती है।

# 10 मिनट का आसान वॉक रूटीन

1-2 मिनट: वार्म-अप वॉक

धीमी गति से चलें और गहरी सांस लें। यह मांसपेशियों को जगाता है और जोड़ों को एक्टिव करता है।

3-5 मिनट: तेज चलना
थोड़ी तेज गति से चलें, पीठ सीधी रखें और हाथों को हिलाते रहें। यह किडनी सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है।

6-7 मिनट: स्टेप एंड स्ट्रेच
कदम बढ़ाते हुए हाथ ऊपर उठाकर हल्का ट्विस्ट करें। यह कमर को रिलैक्स करता है और शरीर में फ्लुइड बैलेंस बनाए रखता है।

8-9 मिनट: हील रेज और मिनी स्क्वैट
हील रेज और मिनी स्क्वैट करें। इससे पिंडली की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं और टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है।

10 मिनट: धीमी गति से वॉक और गहरी सांस
धीमी गति से वॉक करें और गहरी सांस लें। यह शरीर को शांत करता है और सूजन को कम करता है।

# 10 मिनट की वॉक कैसे मदद करती है?

2021 में एनआईएच की रिसर्च में पाया गया कि लो-इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज यूरिक एसिड मेटाबॉलिज्म और किडनी फंक्शन में सुधार करती है। 2024 में जनरल ऑफ़ एंटीऑक्सीडेंट्स की रिसर्च में भी बताया गया कि छोटे ब्रेक में की गई फिजिकल एक्टिविटी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है, जो यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बनता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत