न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाई 158 करोड़ रुपये पार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने 14 अगस्त को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई, चौथे दिन 158.16 करोड़ रुपये तक पहुंचा कुल कलेक्शन, 2025 की टॉप फिल्मों में शामिल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 4:37:29

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाई 158 करोड़ रुपये पार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने 14 अगस्त को रजनीकांत की 'कुली' के साथ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हिंदी से लेकर तेलुगु भाषाओं में इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। पहले वीकेंड के आखिरी दिन यानी चौथे दिन भी फिल्म की कमाई ने नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं।

'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

स्पाई यूनिवर्स की इस छठी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये कमाकर 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दूसरे दिन फिल्म ने 57.35 करोड़ और तीसरे दिन 33.25 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन, यानी आज सुबह 4:05 बजे तक 15.56 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कलेक्शन जोड़ते हुए 'वॉर 2' का कुल कलेक्शन 158.16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़े सैक्निल्क पर उपलब्ध हैं और फाइनल रिपोर्ट आने तक इनमें बदलाव संभव है।

2025 की टॉप कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में 'वॉर 2'


'वॉर 2' ने इस साल की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों में केसरी 2 (92.59 करोड़), सिकंदर (110.36 करोड़), और स्काई फोर्स (113.62 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए 6वां स्थान हासिल कर लिया है। अब फिल्म आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और अजय देवगन की 'रेड 2' को पीछे छोड़ने की दिशा में है। अगर यह दोनों फिल्मों को पार कर लेती है, तो 'वॉर 2' इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन जाएगी।

टॉप कमाई वाली फिल्मों की सूची:

छावा: 601.54 करोड़

सैयारा: 323.87 करोड़

हाउसफुल 5: 183.38 करोड़

रेड 2: 173.44 करोड़

सितारे जमीन पर: 166.18 करोड़

बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन


अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है। पहले तीन दिनों में ही 'वॉर 2' ने सैक्निल्क के अनुसार वर्ल्डवाइड 215 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। चौथे दिन का कलेक्शन जोड़ने पर फिल्म अपने बजट का लगभग 62 प्रतिशत पहले वीकेंड में ही कमा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?