न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कृपया हमें इस विवाद से अलग रखें', तान्या मित्तल के माता-पिता की भावुक अपील, बोले- कभी सोचा भी नहीं था ऐसा होगा

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के माता-पिता ने अपनी बेटी के बचाव में भावुक बयान जारी किया। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि परिवार को विवादों से दूर रखें और तान्या की जर्नी पूरी होने दें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 9:29:21

'कृपया हमें इस विवाद से अलग रखें', तान्या मित्तल के माता-पिता की भावुक अपील, बोले- कभी सोचा भी नहीं था ऐसा होगा

प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आईं मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल इस समय बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं। शो के दौरान वे अक्सर अपनी आलीशान जिंदगी के किस्से घरवालों को सुनाती रहती हैं। उनकी इन्हीं बातों को लेकर साथी सदस्य और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों ही उनका मजाक उड़ाते हैं। बाहर ट्रोलिंग का सामना कर रहीं तान्या के माता-पिता ने अब एक भावनात्मक बयान जारी कर अपनी बेटी का बचाव किया है। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से गुजारिश की है कि वे शो की जर्नी पूरी होने तक इंतजार करें और उसके बाद ही कोई राय बनाएं।

तान्या के माता-पिता की भावनाएं

तान्या मित्तल के इंस्टाग्राम पर उनकी ओर से पोस्ट किए गए मैसेज में उनके माता-पिता ने लिखा— "तान्या को देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में देखकर हमारे लिए गर्व के शब्द छोटे पड़ जाते हैं। माता-पिता होने के नाते, अपनी संतान को दर्शकों का दिल जीतते देखना किसी भी खुशी से बड़ा अहसास है। लेकिन जब वही बच्ची अनजाने लोगों की आलोचनाओं और अपमान का शिकार बनती है, तो दिल टूट जाता है।"

उन्होंने आगे लिखा कि लोग बिना उसके दिल और सोच को जाने उसे नीचा दिखाते हैं और अपमानित करते हैं, जो बेहद पीड़ादायक है।

अपने बयान में तान्या मित्तल के माता-पिता ने अपील करते हुए कहा— "हम सब से सिर्फ यही अनुरोध करते हैं कि कृपया पहले तान्या की पूरी जर्नी को देखें और उसके बाद कोई फैसला लें। वह उससे कहीं ज्यादा की हकदार है। आपकी ट्रोलिंग या व्यंग्यात्मक रील्स आपको भले ही थोड़ी देर की लाइमलाइट दे दें, लेकिन ये हमारी बेटी पर ऐसे दाग छोड़ जाते हैं जो जिंदगीभर नहीं मिटते। और कृपया, उसके परिवार को इन सब विवादों से बाहर रखें। यह हमारे लिए बेहद कठिन दौर है।"

आलोचना से परिवार को भी लगती है चोट

तान्या के माता-पिता ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए लिखा— "हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि हमारी बेटी, जिसे हमने सिर्फ प्यार और सादगी के माहौल में बड़ा किया, उसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इतनी नकारात्मकता झेलनी पड़ेगी। लोग जो शब्द उसके लिए इस्तेमाल करते हैं, वही हमें भी गहरी चोट पहुंचाते हैं। शायद कोई समझ न पाए, लेकिन यह दर्द हम हर दिन महसूस करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा— "हम बस उम्मीद करते हैं कि समाज में इंसानियत और करुणा बनी रहे। तब तक हम अपनी बेटी के साथ मजबूती से खड़े हैं। तान्या, हम तुमसे बेहद प्यार करते हैं। तुम हमेशा की तरह डटकर सामना करो, क्योंकि हमने तुम्हें मजबूत बनने के लिए ही पाला है।"

सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

तान्या मित्तल के माता-पिता का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। उनके समर्थकों ने तान्या को दिल से सराहा और नेकदिल इंसान बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने हल्की-फुल्की चुटकियां भी लीं।

एक यूजर ने लिखा— "कितने बॉडीगार्ड लेकर गई थीं?"
दूसरे ने तंज कसा— "मैंने एक वीडियो देखा जिसमें वह कह रही थीं कि मैं अपने बाल खुद नहीं धोती। आखिर इतनी नौटंकी कौन करता है?"
वहीं, किसी ने मजाक में लिखा— "हमें एक बार घर और फैक्ट्री का टूर करा दीजिए, फिर हम कभी कुछ बुरा नहीं बोलेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब