न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विराट-रज्जाक को डेट करने के बारे में ऐसा बोलीं तमन्ना, ‘बाहुबली’ के बोल्ड सीन को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपना स्थान बना चुकी हैं। तमन्ना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनकी हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 8:04:27

2 News : विराट-रज्जाक को डेट करने के बारे में ऐसा बोलीं तमन्ना, ‘बाहुबली’ के बोल्ड सीन को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपना स्थान बना चुकी हैं। तमन्ना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखती है। तमन्ना की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती है। तमन्ना ने लंबे समय तक एक्टर विजय वर्मा को डेट किया था। हालांकि अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। इससे पहले तमन्ना का नाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के साथ भी जुड़ा था। अब तमन्ना भाटिया ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। तमन्ना ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में इन अफवाहों के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने दोनों ही क्रिकेटर को डेट नहीं किया है।

रज्जाक के साथ केवल उनकी डेटिंग की खबर ही नहीं बल्कि शादी तक की खबर उड़ गई थी। तमन्ना से उनकी डेटिंग को लेकर सवाल किया गया, उसी दौरान स्क्रीन पर उनकी तस्वीर विराट और रज्जाक के साथ दिखाई गई। इस पर तमन्ना ने कहा कि दोनों से ही मेरी मुलाकात केवल एक बार ही हुई है। विराट के साथ ये फोटो एक टीवी ऐड के लिए थी, उसके बाद से मैं कभी उनसे मिली भी नहीं और न कभी बात की। विराट ने भी जब इस खबर को सुना होगा, वो भी हंसे ही होंगे। आगे तमन्ना ने रज्जाक के साथ वाली तस्वीर के लिए कहा कि मजाक-मजाक में अब्दुल रज्जाक, इंटरनेट एक मजेदार जगह है।

हां, इंटरनेट के हिसाब से मेरी रज्जाक से कुछ समय के लिए शादी हुई थी। मुझे माफ करना सर, आपके 2-3 बच्चे हैं, मुझे नहीं पता आपकी जिंदगी क्या है। हमारी मुलाकात एक ज्वेलरी शॉप की ओपनिंग के दौरान हुई थी, जहां हम दोनों मौजूद थे। तमन्ना ने बताया कि जब मीडिया उन्हें किसी ऐसे शख्स के साथ टैग करता है जिससे उनका कोई कनेक्शन नहीं है, तो उन्हें कैसा लगता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब है जब कोई भी रिश्ता नहीं होता है और लोग बना देते हैं। लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते। वक्त लगता है आपको यह स्वीकार करना होगा कि आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। जिसको जैसा सोचना है वो वैसा ही सोचेगा। आप सबको बैठकर कंट्रोल नहीं कर सकते।

tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,vijay varma,virat kohli,abdul razzaq,baahubali,baahubali bold scene

तमन्ना भाटिया ने कहा, हम जो सबसे पवित्र चीज है, उसे ही गंदी नजर से देखते हैं…

तमन्ना फिल्मों में अपनी बोल्ड इमेज के लिए भी जानी जाती हैं। उनका ‘बाहुबली’ में प्रभास के साथ एक सीन था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। उसमें उनके किरदार का नाम ‘अवंतिका’ था। तमन्ना ने 'द रेप ऑफ अवंतिका' टाइटल से पब्लिश हुए एक लेख पर कहा कि जब लोग किसी चीज को समझ नहीं पाते तो आपको वो जानबूझकर ऐसा महसूस कराते हैं, जिससे आप शर्मिंदा हों। वो आपको गुनाहगार महसूस कराते हैं। हम लोगों ने अपनी सोच या कहें नजरिया इतना घटिया कर लिया है कि हम जो सबसे पवित्र चीज है, उसे ही गंदी नजर से देखते हैं।

अगर ये ना हो तो हम और आप इस दुनिया में नहीं आते। हमें शर्म महसूस कराई जाती है कि आपने कुछ गलत कर दिया है। हमारे देश में लोग उस प्रक्रिया को तुच्छ समझते हैं, जिसके जरिए आप मैं आज यहां हैं। अगर हमारे माता-पिता साथ ना दें तो मुझे नहीं लगता कि आप यहां होते। ना मैं होती, ना ही कोई और। हम इसे बहुत तुच्छ समझते हैं। हम बहुत दबे हुए हैं। समझ नहीं आता कि फिल्म में लोग निर्देशक के नजरिए को क्यों नहीं समझ पाते। तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अजय देवगन और संजय दत्त के साथ फिल्म 'रेंजर' में दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की एक फिल्म है, जिसके हीरो जॉन अब्राहम हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत 'व्यान : फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत