Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय का नाम लेकर पूछा सवाल तो तमन्ना ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो वायरल, चहल के लिए स्टेडियम पहुंचीं महवश!

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लगातार खबरों में बनी रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आती है तो कभी पर्सनल लाइफ चर्चाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 1:10:32

2 News : विजय का नाम लेकर पूछा सवाल तो तमन्ना ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो वायरल, चहल के लिए स्टेडियम पहुंचीं महवश!

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लगातार खबरों में बनी रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आती है तो कभी पर्सनल लाइफ चर्चाओं में आ जाती है। तमन्ना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। तमन्ना की ये फिल्म एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है जिसे अशोक तेजा ने डायरेक्ट किया है। दर्शकों को फिल्म का हिंदी डब्ड वर्जन भी देखने को मिलेगा। तमन्ना फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही वह मूवी की प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं जब जर्नलिस्ट ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा जिस पर तमन्ना ने उसकी बोलती बंद कर दी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल पैपराजी ने इशारों-इशारों में एक्टर विजय वर्मा को लेकर सवाल पूछा था। मशहूर पैपराजी वायरलभायानी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में तमन्ना से एक जर्नलिस्ट सवाल पूछता नजर आता है, “तमन्ना जी ऐसी कोई पर्सनलिटी है जिसके ऊपर आप तंत्र-मंत्र की विद्या से ‘विजय’ हासिल करना चाहती हैं?”

सवाल सुनते ही तमन्ना के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल गए। इससे साफ हो गया कि उन्हें यह सवाल बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस पर तमन्ना ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया। तमन्ना बोलीं, “ये तो आप पर ही करना पड़ेगा। फिर सारे पैपराजी मेरी मुट्ठी में होंगे। क्या कहते हैं? कर लें? सर पर ही कर लें? तब सारे जर्नलिस्ट जो मैं कहूंगी वो सुनेंगे।” उल्लेखनीय है कि तमन्ना और विजय वर्मा के रिलेशनशिप को उनके फैंस बहुत पसंद करते थे। हालांकि कुछ समय पहले दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। उनके फैंस इस बात से काफी निराश हैं।

अलग होने के बाद भी तमन्ना और विजय एक-दूसरे के दोस्त हैं। एक सवाल पर तमन्ना ने बताया कि कैसे वो लाइफ में आ रही परेशनियों से डील करती हैं। तमन्ना ने कहा कि मुझे लगता है, जब जिंदगी में कोई परेशानी आती है, हम किसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे होते हैं तो बाहर लोगों को ढूंढ़ते हैं कि कोई सहारा मिल जाए ताकि हम समझ सकें कि क्या हो रहा है। लेकिन महादेव की पूजा करके मैंने जो सीखा है वो यही है कि सबकुछ हमारे अंदर है। हमें बाहर ढूंढने की जरूरत नहीं है।

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के रिलेशनशिप को लेकर चल रहीं खबरें

आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के रिलेशनशिप को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। चहल के कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद यही खबरें चल रही हैं। एक बार फिर ऐसी बातों को हवा मिली है। महवश मंगलवार (8 अप्रैल) को मुल्लापुर में पंजाब किंग्स और उसके सदस्य चहल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 18 के मुकाबले में चीयर करती नजर आईं।

महवश ने मैच के दौरान कुछ ऐसी रिएक्शन दी, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मैच में कैमरा कई बार महवश पर जूम करता नजर आया। चाहे पंजाब के प्रियांश आर्या का शतक हो या चेन्नई के बल्लेबाज रचिन रवींद्र का विकेट, महवश हर मूमेंट पर झूमती दिखीं। उनके एक्सप्रेशंस और रिएक्शन्स ने धूम मचा दी। मैच के बाद महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह भी साफ कर दिया कि वह पंजाब की सपोर्टर हैं।

इससे पहले वह पंजाब के लखनऊ में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हुए मैच के लिए भी वहां पहुंची थीं। इसके अलावा चहल और महवश को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का मजा लेते भी देखा गया था। ये सभी चीजें इशारा दे रही हैं कि चहल और महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि वे इस रिश्ते को आगे भी बढ़ा सकते हैं। हालांकि महवश इन अफवाहों को लगातार खारिज कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका