न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UBI : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती की पूरी डिटेल मिलेगी यहां

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 5:49:17

UBI : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती की पूरी डिटेल मिलेगी यहां

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए आज बुधवार (30 अप्रैल) से आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर-क्रेडिट और असिस्टेंट मैनेजर-आईटी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 20 मई निर्धारित की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 500 रिक्तियों को भरना है। इसमें 250 पद सहायक प्रबंधक (AM) क्रेडिट और 250 पद सहायक प्रबंधक (AM) आईटी के लिए आरक्षित हैं। दोनों में 37-37 पद एससी, 18-18 एसटी, 67-67 ओबीसी, 25-25 ईडब्ल्यूएस और 103-103 पद अनारक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

सहायक प्रबंधक एएम क्रेडिट के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीसीए, सीएमए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस या वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले और 60% अंकों के साथ एमबीए, एमएमएस, पीजीडीएम या पीजीडीबीएम डिग्री जरूरी है। सहायक प्रबंधक एएम आईटी के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, डेटा विज्ञान, मशीन लर्निंग और एआई, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बीई/बीटेक, एमसीए, एमएससी (आईटी), एमएस, एमटेक या 5 वर्षीय एकीकृत एम.टेक डिग्री होना अनिवार्य है।

ये है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वर्ग के लिए यह राशि 177 रुपए तय की गई है। उम्मीदवार यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ही जमा कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो भागों मे होगी। पहले पार्ट में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और इंग्लिश से प्रश्न आएंगे। वहीं दूसरे पार्ट में पद से संबंधित प्रोफशनल सवाल पूछे जाएंगे। कुल 225 अंकों की परीक्षा होगी। वेतन की बात करें तो यह काफी आकर्षक है। चयन होने पर 48480 रुपए से 85920 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?