न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन 'रानी' ने 5 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

राजस्थान के जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एक दुर्लभ और खुशखबरी देने वाली घटना सामने आई है, जहां बाघिन रानी ने रविवार को पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इनमें से एक शावक सफेद रंग का है, जबकि बाकी सुनहरे रंग के हैं, जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 1:18:45

राजस्थान: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन 'रानी' ने 5 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक खुशहाल और दुर्लभ घटना सामने आई है। पार्क की मादा बाघिन 'रानी' ने रविवार को पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। पार्क प्रशासन ने इस खुशी को साझा करते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें बाघिन रानी नवजात शावकों के साथ अठखेलियां करती हुई और उन्हें दुलार करती हुई नजर आ रही हैं।

एक शावक सफेद रंग का है

पार्क प्रशासन के मुताबिक, बाघिन रानी ने रविवार को इन शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक शावक सफेद रंग का है, जबकि बाकी चार पारंपरिक सुनहरे रंग के है। यह रंगों की दुर्लभ विविधता वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है।

सभी शावक पूरी तरह से स्वस्थ

पार्क प्रशासन का कहना है कि सभी शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जैसे ही वे थोड़े बड़े होंगे, उन्हें पर्यटकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। इन नवजात शावकों की खबर से न केवल पार्क प्रशासन में, बल्कि पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में भी खुशी और उत्साह का माहौल है। यह घटना नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इससे पहले 4 शावकों को जन्म दे चुकी है 'रानी'

इससे पहले 14 अक्टूबर 2024 को बाघिन रानी ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से दो की मृत्यु हो गई थी। बाकी दो शावक, एक सफेद बाघ 'भीम' और एक सुनहरी मादा बाघ 'स्कंदी', अब पार्क के मुख्य आकर्षण बन चुके हैं। पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर और उनकी टीम नवजात शावकों और बाघिन रानी की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?