न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: चूरू में बड़ा सड़क हादसा, भात भरने जा रही पिकअप पेड़ से टकराई, 27 लोग घायल

चूरू जिले में भात भरने जा रही पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी, हादसे में 27 लोग घायल हुए जिन्हें भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया; ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही कारण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 3:00:33

राजस्थान: चूरू में बड़ा सड़क हादसा, भात भरने जा रही पिकअप पेड़ से टकराई, 27 लोग घायल

चूरू जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक बेकाबू पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार करीब 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग भात भरने के लिए एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप में करीब 40 लोग सवार थे, जो श्रीगंगानगर से मंगलवार को ट्रेन से चूरू पहुंचे थे और वहां से पिकअप में रतनगढ़ के कांगड़ गांव की ओर रवाना हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

रतनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल नरेश ने बताया कि सभी घायलों का इलाज भरतिया अस्पताल में किया जा रहा है और अधिकांश की हालत स्थिर है। घायल विकास, जो श्रीगंगानगर का निवासी है, ने बताया कि उसकी बुआ का परिवार रतनगढ़ के कांगड़ गांव में रहता है और उनके बेटे की शादी बुधवार को थी। उसी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार पहुंचा था।

विकास ने बताया कि पिकअप ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था। जैसे ही गाड़ी नाकरासर के पास पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से उतरकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद पिकअप पलट गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को अपनी निजी गाड़ियों में भरकर भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने त्वरित उपचार शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या वाहन में तय सीमा से अधिक लोग सवार थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?