न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ कानून के खिलाफ विरोध: राजस्थान में आज रात मुस्लिम समाज करेगा आधे घंटे का ब्लैकआउट

देशभर में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने ब्लैकआउट का आह्वान किया है। जयपुर सहित सभी जिलों में 9 से 9:30 बजे तक लाइट बंद रखने की अपील की गई है। शांतिपूर्ण धरनों के माध्यम से विरोध जारी रहेगा।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 4:24:21

वक्फ कानून के खिलाफ विरोध: राजस्थान में आज रात मुस्लिम समाज करेगा आधे घंटे का ब्लैकआउट

जयपुर: देश के नए वक्फ संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध की कमान संभाल ली है। देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। धरना और प्रदर्शन के माध्यम से वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को देशभर में मुस्लिम संगठनों द्वारा ब्लैकआउट का आह्वान किया गया है।

राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के सभी जिलों में बुधवार रात 9 से 9:30 बजे तक मुस्लिम समाज के लोग अपने घरों, मस्जिदों, दरगाहों, कार्यालयों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लाइट बंद रखेंगे। इस ब्लैकआउट की तैयारी को लेकर मुस्लिम संगठन कई दिनों से लोगों से संपर्क कर रहे थे। घर-घर जाकर अपील की जा रही थी। मस्जिदों में नमाज के दौरान की जाने वाली तकरीरों में भी समाज के लोगों से अपील की गई थी कि वे आधे घंटे के लिए अपने घरों की लाइट बंद रखें।

जमात-ए-इस्लामी हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम ने बताया कि यह विरोध केवल बिजली बंद करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #waqfblackout ट्रेंड कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 30 जुलाई तक राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टरों को सौंपे जाएंगे।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ये सभी आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होंगे। ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े। मुस्लिम समाज संविधान के दायरे में रहते हुए इस कानून का विरोध करेगा। नाजिम ने यह भी बताया कि राजस्थान में धरने और प्रदर्शनों को जिलेवार कैसे आयोजित करना है, इसकी रणनीति 24 अप्रैल को आयोजित एक बैठक में तय कर ली गई थी।

तालकटोरा स्टेडियम की बैठक में हुआ था ब्लैकआउट का निर्णय:

दरअसल, देशभर में ब्लैकआउट रखने का फैसला 22 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित मुस्लिम संगठनों की राष्ट्रीय बैठक में लिया गया था। इस बैठक में सभी संगठनों ने एकमत होकर नए वक्फ संशोधन कानून का विरोध किया। उस समय यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया था कि मुस्लिम समाज इस कानून को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा और सरकार को इसे वापस लेना ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत