न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : अफगानिस्तान की दूसरी जीत, शाकिब विश्व कप से बाहर, अफगान ने बताया संन्यास का कारण

टी20 विश्व कप में रविवार को अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 8:42:15

T20 WC : अफगानिस्तान की दूसरी जीत, शाकिब विश्व कप से बाहर, अफगान ने बताया संन्यास का कारण

टी20 विश्व कप में रविवार को अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में सुपर 12 के ग्रुप 2 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से करारी शिकस्त दी। यह अफगानिस्तान की तीन मैच में दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 130 रन से हराया था। उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर, नामीबिया की दूसरे मैच में पहली हार है। उसने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को शिकस्त दी थी। अफगानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 160 रन बनाए।

विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने 33 गेंद पर तीन चौके व दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। हजरतुल्ला जजई ने 33, कप्तान मोहम्मद नबी ने नाबाद 32 और असगर अफगान ने 31 रन की पारी खेली। रुबेन ट्रम्पेलमन व लोफ्टी इटन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में नामीबिया नौ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। डेविड वीज ने सर्वाधिक 26 रन का योगदान दिया। नवीन उल हक व हामिद हसन ने 3-3 और गुलबदीन नैब ने दो तथा राशिद खान ने एक विकेट लिया।

t20 world cup,afghanistan,namibia,asghar afghan,shakib al hasan,sports news in hindi

बांग्लादेशी स्टार शाकिब अल हसन के हैमस्ट्रिंग में चोट

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के बाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाकिब टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शाकिब टी20 इंटरनेशनल में भी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। बांग्लादेश ने अब तक तीनों मुकाबले गंवाए हैं और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। अब बांग्लादेश को गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से खिलना है।

इस ग्रुप में इस समय इंग्लैंड तीनों मैच जीत सबसे ऊपर चल रहा है। सूत्र ने एएनआई से कहा कि शाकिब को हैमस्ट्रिंग की चोट है और स्कैन रिपोर्ट आपको चोट के बारे में बताएगी, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही टेक्निकल कमेटी ने रुबेल हुसैन को बांग्लादेश टीम में शामिल किया था। तेज गेंदबाज रूबेल को सैफुद्दीन की जगह मौका दिया गया। सैफुद्दीन पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए।

t20 world cup,afghanistan,namibia,asghar afghan,shakib al hasan,sports news in hindi

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने कहा...

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने कहा कि उन्होंने मौजूदा टी20 विश्व कप के बीच में ही संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें और उनके साथी खिलाड़ियों को पिछले मैच में पाकिस्तान से मिली हार से काफी दुख हुआ था। अफगानिस्तान को पाकिस्तान से 5 विकेट से हार मिली थी। इस मैच को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि अफगान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेने के फैसले की घोषणा कर दी। बतौर कप्तान उनके नाम सबसे ज्यादा टी20 मैच में जीत दिलाने का रिकॉर्ड है।

अफगानिस्तान की 115 मैच में अगुआई करने वाले अफगान ने नामीबिया के खिलाफ पहली पारी खत्म होने के बाद अपने आंसू पोंछते हुए कहा कि पिछले मैच में हम काफी आहत हो गए थे इसलिए मैंने संन्यास लेने का फैसला किया। काफी सारी यादें हैं, यह मेरे लिए मुश्किल था लेकिन मुझे संन्यास लेना था। मैं युवाओं को मौका देना चाहता हूं। मुझे लगता है कि इसके लिए यह अच्छा मौका है। काफी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि अभी क्यों लेकिन यह ऐसी चीज है जिसका मैं जवाब नहीं दे सकता। 33 साल के अफगान ने छह टेस्ट, 114 वनडे और 75 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में 4246 रन बनाए हैं। अफगान ने नामीबिया के खिलाफ 23 गेंद में 31 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत