देश में रोजाना लाखों लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे है। ऐसे में अस्पतालों की पूरी व्यवस्था चरमराती हुई नजर आ रही है। मरीज ऑक्सीजन और अस्पताल में बिस्तर के लिए दर दर भटक रहे है। ऐसे में लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद ने सरकार के सामने एक और नेक अपील की है। सोनू सूद ने एक वीडियो के जरिए सरकार से ऐसे बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही है जिन्होंने कोरोना की इस दूसरी वेव के तहत अपने मां या बाप या दोनों को खोया है।
सोनू सूद ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर केंद्र और राज्य सरकार से गुजारिश कर रहे है कि कोविड 19 महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों का भविष्य सिक्योर किया जाए। सोनू ने इस वीडियो का कैप्शन दिया है, 'ऐसा हर व्यक्ति जिसने इस पेनेडमिक में अपने करीबियों को खोया है, उनके लिए हमें साथ आने की जरूरत है।'














