न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने इसलिए नहीं किया था रिलेशनशिप का खुलासा, अनन्या को करीना सहित इन्होंने किया बर्थडे विश

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में अपने घर पर एक छोटी और निजी शादी की। इसमें सिर्फ परिवार और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 8:59:57

2 News : सोनाक्षी ने इसलिए नहीं किया था रिलेशनशिप का खुलासा, अनन्या को करीना सहित इन्होंने किया बर्थडे विश

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में अपने घर पर एक छोटी और निजी शादी की। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद बास्टियन रेस्तरां में एक बड़ी पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आए। अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालते हुए सोनाक्षी ने लिखा था, “ठीक सात साल पहले आज ही के दिन (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था। वह प्यार सबसे सच्चा और शुद्ध था। हमने फैसला किया कि इसे हमेशा संभालकर रखेंगे।” अब सोनाक्षी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने रिश्तों को सालों तक लोगों से क्यों छुपाकर रखा। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह 'बुरी नजर' लगने के डर से बचना चाहती थी।

वह तब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती थीं, जब तक उन्हें पूरा यकीन न हो जाए कि वे उसी व्यक्ति से शादी करने वाली हैं। यह बात सोनाक्षी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में कही। शो के दौरान ट्विंकल के सवाल पूछने पर सोनाक्षी ने कहा कि मैं अपने रिश्तों को छुपाकर रखती हूं क्योंकि मुझे बुरी नजर का डर रहता है। सच कहूं तो मैं नहीं चाहती थी कि मेरा रिश्ता तब तक सबके सामने आए, जब तक मुझे यह पक्का पता न चल जाए कि मैं इसी इंसान से शादी करूंगी और जहीर के साथ ऐसा ही हुआ।

जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो तुरंत समझ गई कि मैं अपनी सारी जिंदगी इसी लड़के के साथ बिताना चाहती हूं इसलिए सिर्फ एक हफ्ते में ही मैंने उन्हें 'आई लव यू' बोल दिया। उन्हें लगा कि मैं शायद पागल हो गई हूं। उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त को फोन करके कहा, 'सुनो, मुझे लगता है यह लड़की थोड़ी कन्फ्यूज है या पागल है!' मिलने के सिर्फ एक महीने बाद मैंने उनसे कह दिया कि मैं सिर्फ तुमसे ही शादी करूंगी और फिर सात साल बाद हमारी शादी हो गई। लेकिन मुझे शुरू से ही पता था कि वे सही हैं। मैंने कभी किसी और के साथ ऐसा महसूस नहीं किया।

जब दिल को यकीन हो गया, तो मैं अपनी फीलिंग्स छुपाना नहीं चाहती थी। मैंने सीधे जाकर बता दिया अगर वे भाग जाते, तो भाग जाते, लेकिन शुक्र है कि वे नहीं भागे सब कुछ बहुत अच्छा रहा। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर भी हैं। इसके डायरेक्टर वेंकट कल्याण हैं।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,twinkle khanna,kajol,sonakshi zaheer relationship,ananya panday,ananya birthday,Kareena Kapoor Khan

30 साल की हुईं अनन्या पांडे, फैंस और सेलेब्स ने लगाई बधाइयों की झड़ी

एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज गुरुवार (30 अक्टूबर) को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अनन्या को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और सेलेब्स जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनन्या की एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे तुम चमकते हुए सितारे, बहुत सारा प्यार अनन्या पांडे।” फिल्ममेकर करण जौहर ने अनन्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई। उन्होंने अनन्या, सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ एक सेल्फी पोस्ट की।

इसके साथ लिखा, “मैं और लड़कियां! और वैसे, हैप्पी बर्थडे अनन्या पांडे।” श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने अपनी और अनन्या की एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बेस्ट अनन्या पांडे को हैप्पी बर्थडे।” अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कुछ समय पहले उन्होंने करण जौहर के प्रोडक्शन ‘कॉल मी बे’ से OTT की दुनिया में भी कदम रखा।

अनन्या ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘लाइगर’, ‘पति पत्नी और वो’ और इसी साल रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अब वह जल्द ही ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगी। अनन्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ समय तक आदित्य रॉय कपूर को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड