न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने अपने ससुराल वालों के लिए कही यह बात, सुशांत के बारे में बात करने से इस एक्ट्रेस को नहीं मिला काम

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। शादी से पहले इस कपल ने एक-दूसरे को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 12:09:08

2 News : सोनाक्षी ने अपने ससुराल वालों के लिए कही यह बात, सुशांत के बारे में बात करने से इस एक्ट्रेस को नहीं मिला काम

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। शादी से पहले इस कपल ने एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया और बाद में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक पार्टी रखी। तब से ही सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी हर ओर छायी हुई है। दोनों कई दफा हनीमून पर विदेश जा चुके हैं। वहां से वे अपने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए रोमांटिक पलों की झलकियां शेयर करते रहते हैं। दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी करते नजर आते हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने माता-पिता और ससुराल वालों के साथ रहने के बीच के अंतर के बारे में भी खुलकर बात की।

कपल ने यूट्यूब पर लाइव सेक्शन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। सोनाक्षी से एक फैन ने पूछा कि उन्हें अपने घर और ससुराल में क्या अंतर महसूस होता है। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि एक बेटी के तौर पर, मुझे अपने घर में बहुत लाड़-प्यार मिला, लेकिन मेरे ससुराल वालों ने मुझे बेटी से बढ़कर माना। मुझे लगता है कि मैं वाकई खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे ससुराल वाले मिले क्योंकि वो जिम्मेदारी भी है कि किसी और की बेटी हमारे घर पर आई है। इसलिए वो हर बार एक कदम आगे बढ़कर मुझे ऐसा एहसास कराते हैं जैसे मैं हमेशा से यहीं रही हूं और मैं इसी घर में पैदा हुई हूं और मैं इसी घर की बेटी हूं।

इस पर जहीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है कि ऐसा नहीं हुआ। फिर सोनाक्षी ने भी हंसते हुए कहा कि हर बात पर तर्क न लगाएं। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी की शादी से पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि इससे उनके माता-पिता पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा नाखुश थे। हालांकि उन्होंने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले उन तमाम लोगों को आईना दिखा दिया जा ऐसी अफवाहें फैला रहे थे। बता दें सोनाक्षी व जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘नोटबुक’ से अपने करिअर की शुरुआत करने वाले जहीर ने सोनाक्षी के साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ और ‘ब्लॉकबस्टर’ नामक म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,sonakshi in laws,zaheer iqbal,sonakshi zaheer,shatrughan sinha,poonam sinha,krissann barretto,sushant singh rajput,krissann sushant

एक्ट्रेस क्रिस्नन बैरेटो ने कहा, कोई भी इतना मूर्ख नहीं है कि सिर्फ लोगों का ध्यान…

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का साल 2020 में निधन हो गया था। इस खबर से हर कोई हैरान रह गया था। फैंस और उनके साथी कलाकार हर कोई सदमे में था। इस बीच सुशांत की दोस्त और टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस क्रिस्नन बैरेटो एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब से उन्होंने सुशांत के निधन पर बात की है तब से कुछ प्रोडक्शन हाउसेस ने उन्हें काम देने से मना कर दिया। बैरेटो ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट ‘अनसेंसर्ड विद शार्दुल’ में कहा कि अगर आप एक एक्टर हैं, तो अपने दोस्त के जाने का गम भी नहीं मना सकते हैं।

अगर आपके दोस्त का निधन हो जाता है और आप उसके बारे में बात कर रहे हैं तो लोगों को लगता है कि आप ये सब सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि आप दुखी होने की एक्टिंग कर रहे हैं। सच्चे इमोशंस की कोई जगह ही नहीं है। कोई भी सुशांत सिंह राजपूत केस के बारे में बात नहीं कर रहा था, इसका एक कारण है। इसमें जोखिम है। मैंने अपना करिअर, अपनी जिंदगी जोखिम में डाली...यहां तक कि मेरे मां-बाप भी मेरे बोलने पर नाराज थे।

कोई भी इतना मूर्ख नहीं है कि सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालेगा। लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि जब कोई पब्लिक फिगर इस तरह का स्टैंड लेता है तो उसके लिए कितने सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। मुझे काम नहीं मिल रहा है। मैंने बहुत कुछ खोया और पाया कुछ भी नहीं। मैंने वो सिर्फ अपने दोस्त के लिए किया था, शोहरत के लिए नहीं। मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि इसकी वजह से मैं क्या खो सकती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी