न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिकन्दर मीट: आमिर ने फिर पूछे मुरुगादास से सवाल, फिल्म में दीवार के डायलॉग्स

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रचार के दौरान सलमान और निर्देशक मुरुगादास ने आमिर खान के साथ एक वीडियो शूट किया, जिसमें फिल्म के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। इस फिल्म में एक्शन, इमोशन और शानदार गाने हैं, जो सभी उम्र के दर्शकों को आकर्षित करेंगे। जानें फिल्म से जुड़े खास राज और सलमान के खुलासे!

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 6:42:27

सिकन्दर मीट: आमिर ने फिर पूछे मुरुगादास से सवाल, फिल्म में दीवार के डायलॉग्स

रविवार 30 मार्च को सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्म सिकन्दर सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने और उनका स्पोर्ट पाने के लिए आ रही है। इन दिनों सलमान खान और निर्देशक मुरुगादास इस फिल्म का जबरदस्त प्रसार प्रचार करने में लगे हुए हैं। प्रचार-प्रसार के इस कार्यक्रम में उन्होंने आमिर खान को भी अपने साथ शामिल कर लिया है। गौरतलब है कि हिन्दी फिल्मों में निर्देशक ए.आर. मुरुगादास से सबसे पहली फिल्म आमिर खान को लेकर गजनी बनाई थी। यह हिन्दी सिने इतिहास की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी।

इसी के चलते उन्होंने आमिर खान के साथ एक वीडियो के लिए कोलेब किया, जिसमें उन्होंने काफी सारी बातें कीं। सलमान ने 'सिकंदर' को लेकर कई खुलासे किए वहीं आमिर खान ने भी डायरेक्टर ए आर मुरुगादास से कई टेढ़े मेढे सवाल पूछे।

आमिर ने पूछे ये सवाल

आमिर ने सबसे पहले 'सिकंदर' के डायरेक्टर से यही सवाल पूछा कि मेरे और सलमान के बीच असली सिकंदर कौन है? इस पर मुरुगदास पहले तो थोडे़ सोच में पड़ गए जिसके बाद वे बोले- 'सिकंदर' मैं पहले ही कर चुका हूं। इस पर आमिर खान निराश हो गए। लेकिन सलमान ने माहौल को लाइट करते हुए कहा, 'आप इसके साथ मस्त कलंदर बना लेना'। जिसके बाद आमिर ने पूछा, 'कौन बेहतर डांस करता है'? इस पर मुरुगादास ने कहा कि सलमान।

वीडियो में सलमान ने अपनी को एक्टर रश्मिका मंदाना के डेडिकेशन की तारीफ की। आमिर ने पूछा- इस फिल्म में एक्ट्रेस कौन है? इस पर सलमान ने कहा, 'रश्मिका, जो बहुत ही मेहनती हैं। उन्होंने बताया कि वे एक दिन में दो फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। हैदराबाद शेड्यूल के टाइम पर पूरे दिन वे 'पुष्पा 2' की शूटिंग कर रही थीं और उसके बाद सिकंदर के लिए आती थी'।

सिकन्दर में हैं दीवार के डायलॉग्स

सलमान खान और आमिर खान की इस चर्चा में उनके पिता सलीम खान भी शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान अपने पिता को कहा, 'क्या आपको पता है कि आपकी दीवार के डायलॉग्स भी सिकंदर में जोड़े हैं। एक तो ये है कि दीवार का कोई अमिताभ बच्चन नहीं है जो फेंके हुए पैसे नहीं उठाता। एक डायलॉग ये है-आप हमें बाहर ढूंढ रहे हो और हम आपके घर में आपका इंतजार कर रहे हैं'।

आमिर को पसंद आया 'सिकंदर' का टाइटल

इस बातचीत में आमिर खान ने 'सिकंदर' के टाइटल की काफी तारीफ की उन्होंने कहा ये टाइटल एकदम शानदार है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान खान की 'दबंग' भी काफी पसंद है इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त काम किया है।

फुल एंटरटेनर है 'सिकंदर'

सलमान ने 'सिकंदर' के बारे में बताया कि यह फिल्म सबके लिए है और इसमें सब कुछ है। उन्होंने कहा, 'ये फिल्म हीरोज, वाइफ, गर्लफ्रेंड, बच्चों, बूढ़ों सबके लिए कुछ ना कुछ है। ईद की रिलीज है, स्क्रिप्ट भी अच्छी है, एक्शन भी तगड़ा है गाने भी अच्छे हैं। ये फिल्म आपको रुलाएगी भी, हंसाएगी भी और एंटरटेन भी करेगी। तो इस फिल्म में सभी उम्र के लोगों के लिए कुछ ना कुछ है'।

आमिर ने दी शुभकामनाएं

आखिरी में आमिर खान ने सलमान खान को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, 'हम सब फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं, मुझे सलमान की फिल्म के लिए सिटी मारने का मन करता है लेकिन मुझे आती नहीं है, फिर भी मैं इसे एंजॉय करने के लिए तैयार हूं। तो मुरुगदास सर बहुत बहुत शुभकामनाएं फिल्म के लिए और सलमान फिल्म तो सुपरहिट होगी'।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत