न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिकंदर ने लगाया सलमान के भविष्य पर सवालिया निशान, फर्जी हैं आंकड़ें, बाहर हाउसफुल अंदर खाली, वीडियो वायरल

सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। दर्शकों को न कहानी पसंद आई, न एक्शन, और न ही इमोशन। सोशल मीडिया पर फिल्म के फर्जी कलेक्शन के आरोप लग रहे हैं, जिससे सलमान के करियर पर सवाल उठने लगे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 1:01:24

सिकंदर ने लगाया सलमान के भविष्य पर सवालिया निशान, फर्जी हैं आंकड़ें, बाहर हाउसफुल अंदर खाली, वीडियो वायरल

सलमान खान की हालिया ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई फिल्म सिकंदर ने उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। फिल्म की जबरदस्त असफलता ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सलमान खान को अब अपनी उम्र के हिसाब से भूमिकाओं का चयन करना होगा। दर्शक अब उनके लटके-झटकों से ऊब चुके हैं। उन्हें अब परदे पर पूरी तरह से परिवर्तित सलमान खान चाहिए जो फिल्म की कहानी का केन्द्र बिन्दु और जहाँ वह किसी सशक्त दमदार भूमिका में हो, उसके कोई नायिका न हो लेकिन कहानी पूरी तरह से उनके किरदार के साथ हो।

कहने को तो सिकन्दर का पूरा कथानक सलमान खान पर है, लेकिन उसे जिस फूहड़ अंदाज में परदे पर उतारा गया है उससे स्पष्ट झलक रहा है कि निर्देशक मुरुगादास सलमान खान के हैंगओवर से स्वयं को अलग नहीं कर पाए हैं। उनके ऊपर सलमान खान की लोकप्रियता इतनी ज्यादा हावी रही है वो इस बात को भूल गए हैं कि धूल से सने वातावरण में एक्शन फिल्माते वक्त नायक के कपड़ों की क्रीज खराब होना भी जरूरी है। उसके चेहरे पर दो-चार चोटों का आना भी जरूरी है, लेकिन यहाँ सब कुछ नदारद है।

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकन्दर का दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ था। उम्मीद थी बॉलीवुड को 2025 की दूसरी 400 करोड़ी फिल्म मिल गई है। लेकिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद यह फिल्म दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में पूरी तरह से नाकाम रही है। फिल्म के जबरदस्त प्रचार को देखने के बाद सिनेमाघरों में पहुँचे दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया। न फिल्म में कहानी है, न कोई एक्शन है और ना ही कोई भावनाओं का ज्वार है जो दर्शकों को अपने साथ बहाने में कामयाब हो। फिल्म को अब दर्शकों का नकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दो दिन से बॉक्स ऑफिस पर लगातार रखी जा रही नजरों के बाद यह कहा जा रहा है कि सिकन्दर के जो बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ रहे हैं वो सब फर्जी हैं। दर्शकों ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसे देखने के लोगों को यही लग रहा है कि सलमान की ईद वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फर्जी है।

प्रदर्शन से पूर्व निर्माताओं द्वारा फिल्म की खूब हवा बनाई गई। निर्माताओं का कहना था कि फिल्म की एडवांस बुकिंग में टिकटें धड़ाधड़ बिक रही हैं। ब्लॉक सीट्स और कॉर्पोरेट बुकिंग के जरिए ऐसा दिखाया गया कि लोग 'सिकंदर' देखने के लिए बेकरार हैं, लेकिन रिलीज के बाद सारा सच सामने आ गया। सोशल मीडिया पर लोग वीडियोज शेयर कर बता रहे है कि, सिनेमाघरों के बाहर 'हाउसफुल' का बोर्ड लगा है, पर अंदर कुर्सियां खाली पड़ी हैं। मतलब साफ है कि मेकर्स की हाइप बस हवा-हवाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत