न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिकन्दर : ओपनिंग डे वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ के पार, 3 दिन में भारतीय B.O. 200 करोड़

हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम सितारे सलमान खान का अपना एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है जो उनकी हर फिल्म को देखना पसन्द करता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 8:04:49

सिकन्दर : ओपनिंग डे वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ के पार, 3 दिन में भारतीय B.O. 200 करोड़

हिन्दी सिनेमा के ख्यातनाम सितारे सलमान खान का अपना एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है जो उनकी हर फिल्म को देखना पसन्द करता है। यहाँ कि कई बार उन फिल्मों को देखता है जिनमें सलमान खान कैमियो भूमिका में नजर आते हैं। जैसे गत वर्ष प्रदर्शित हुई वरुण धवन की बेबी जॉन, इस फिल्म में सलमान खान का 5 मिनट की विशेष भूमिका में नजर आए थे। अब सलमान खान के प्रशंसक बड़ी बेसब्री से उनकी आगामी ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म सिकन्दर का इंतजार कर रहे हैं।

दो दिन पहले इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान फुलऑन एक्शन मोड में नजर आए। 1 मिनट 21 सैकण्ड के टीजर ने इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया कि सलमान खान इस बार ईद के मौके पर भारी तादाद में दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने जा रहे हैं। यह कुछ वैसा ही होगा जैसा 2010 में उनकी फिल्म दबंग को लेकर हुआ था। दबंग सलमान खान की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने वर्षों से घरों में बंद दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस बुलाने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म की सफलता ने सिने उद्योग की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी थी। सिकन्दर का टीजर भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है।

सिकन्दर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह उनके बैनर की सबसे महंगी फिल्म है। साथ ही यह सलमान खान के अब तक के करियर की सबसे बड़ी महंगी फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में साजिद खान ने 400 करोड़ का भारी भरकम बजट खर्च किया। उन्होंने न सिर्फ सलमान खान अपितु इसके निर्देशक ए.आर. मुरुगादास पर भी बहुत बड़ा दांव लगाया है।

सलमान खान की ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म को लेकर ट्रेड विश्लेषक अभी से उसकी कमाई का आंकलन करने लग गए हैं।

क्या कह रहे ट्रेड एनालिस्ट?

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने सिकंदर के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन पर बातें की हैं। उन्होंने कहा कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि इस दौरान ज्यादा फिल्में सिनेमाघरों में सलमान की सिकंदर से कॉम्पिटीट करने के लिए नहीं हैं। ऐसे में फिल्म पहले दिन 60 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म आसानी से पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म से सलमान खान अपनी पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है।

वहीं दूसरी ओर अनाधिकृत तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि अभी से फिल्म के पहले दिन के कारोबार को लेकर आंकलन करना सही है। अभी फिल्म का टीजर आया है। फिल्म के प्रति दर्शकों का मानस इसके ट्रेलर जारी होने के बाद बनेगा। टीजर में रश्मिका मंदाना की एक झलक दिखाई गई है, लेकिन उनकी भूमिका क्या है यह स्पष्ट नहीं है। साथ ही फिल्म की दूसरी महत्वपूर्ण नायिका काजल अग्रवाल को टीजर में नजरअंदाज कर दिया गया। ट्रेलर में उनकी भूमिका के बारे में खुलकर सामने आएगा।

इसके साथ ही इन विश्लेषकों का मानना है कि यदि टिकट दर में वृद्धि की जाती है तो सलमान खान की सिकन्दर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। इसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा 70-75 करोड़ तक हो सकता है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है तो सलमान खान की सिकन्दर पहले सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल होगी, वहीं वर्ल्ड वाइड उनकी यह फिल्म 280 करोड़ तक पहुँच जाएगी।

पहले सप्ताह के बाकी के दिनों में भी उम्मीद बनी रहेगी और फिल्म सोमवार से गुरुवार के मध्य 80 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर प्राप्त करते हुए स्वयं को 300 करोड़ी क्लब में शामिल करवाने में सफल होगी।

फिल्म में जहाँ सलमान खान और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर उनके साथ काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमान जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास ने किया है, यह अकीरा के बाद उनकी चौथी हिन्दी फिल्म है।

ट्रेड विश्लेषकों के अनुमानों के अनुसार यह सलमान खान के करियर की पहली ऐसी फिल्म होगी जो बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत