शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, बेसुध मां की आंखों से छलक पड़ा दर्द, नम आंखों से विदाई देने जुटे करीबी
टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। दुख की इस घड़ी में परिवार, दोस्त और इंडस्ट्री के लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। मां की फूट-फूटकर रोने की झलक ने माहौल को और भावुक बना दिया।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sat, 28 Jun 2025 4:47:59
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को गम में डुबो दिया है। हर किसी की आंखें नम हैं और दिल भारी। इस दुखद मौके पर उनके घर पर शुभचिंतकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। वहां मौजूद हर चेहरा स्तब्ध और ग़मगीन है। शेफाली के परिजनों के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने चेहरे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।
आज यानी शनिवार को शेफाली की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोखंडवाला स्थित उनके घर के नीचे अंतिम यात्रा की वैन पहुंच चुकी है। वहां मौजूद पैपराजी भी इस क्षण को कैमरे में कैद कर रहे हैं, लेकिन माहौल पूरी तरह से ग़मगीन और स्तब्धता से भरा है।