न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेफाली जरीवाला के अचानक जाने पर टूटे एक्स हसबैंड हरमीत, बोले- 'अब भी याद हैं वो लंबी बातें और खूबसूरत पल'

शेफाली जरीवाला की असामयिक मौत से जहां फैंस गमगीन हैं, वहीं उनके एक्स हसबैंड हरमीत सिंह ने भी पुरानी यादों को साझा करते हुए भावुक कर देने वाला बयान दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दोनों की एक प्राइवेट प्लेन में घंटों बातचीत हुई थी, जिसे वो आज भी नहीं भूल पाए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 3:16:11

शेफाली जरीवाला के अचानक जाने पर टूटे एक्स हसबैंड हरमीत, बोले- 'अब भी याद हैं वो लंबी बातें और खूबसूरत पल'

शेफाली जरीवाला का अचानक दुनिया से चले जाना पूरे मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल गया है। एक ऐसी खबर जिसने न सिर्फ उनके चाहने वालों को झकझोर दिया, बल्कि उन तमाम लोगों को भावुक कर दिया, जिन्होंने उन्हें करीब से जाना था। तमाम सेलेब्रिटीज, उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैंड हरमीत सिंह का, जो इस समय लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने और उनके भाई ने शेफाली की असामयिक मौत पर अफसोस जताया है और इस बात का गहरा दुख व्यक्त किया कि वो उनकी अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो सके।

जब घंटों तक दिल से दिल की बात होती रही थी…

हरमीत सिंह ने हाल ही में विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में भावुक होते हुए अपने और शेफाली के पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, "मुझे आज भी वो दिन याद है जब करीब दो-तीन साल पहले मैं एक शो के सिलसिले में बांग्लादेश गया था। उस समय सनी लियोनी, शेफाली और मैं एक प्राइवेट प्लेन से लौट रहे थे। उस यात्रा में शेफाली और मैं आमने-सामने बैठे थे और हमारी बातें घंटों तक चलती रहीं। उस बातचीत में एक अलग ही अपनापन था, जिसमें कोई शिकवा नहीं था, बस पुरानी यादें थीं।"

हरमीत ने आगे बताया कि जब भी किसी इवेंट या पार्टी में उनका और शेफाली का आमना-सामना होता, तो दोनों एक-दूसरे से बेहद गर्मजोशी से मिलते थे। उन्होंने कहा, "यह विचार ही दिल तोड़ने वाला है कि शेफाली अब हमारे बीच नहीं हैं।"

हरमीत ने इंस्टाग्राम पर भी जताया दुख

बता दें कि हरमीत और शेफाली की शादी साल 2005 में हुई थी और 2009 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। शेफाली की मौत की खबर ने हरमीत को अंदर तक हिला दिया। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "शेफाली जरीवाला की यूं अचानक और बेवक्त हुई मौत की खबर सुनकर मैं बुरी तरह टूट गया हूं। यकीन नहीं हो रहा कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। हमने साथ में बहुत खूबसूरत वक्त बिताया था, वो पल मेरे दिल के बेहद करीब रहेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत