न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला नहीं रहीं: 'कांटा लगा' गर्ल का कार्डियक अरेस्ट से निधन, इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। अचानक हुए इस हादसे से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानिए मौत से पहले क्या था शेफाली का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट और कैसे हुई पूरी घटना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 8:03:33

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला नहीं रहीं: 'कांटा लगा' गर्ल का कार्डियक अरेस्ट से निधन, इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। उनके पति पराग त्यागी ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अफ़सोस कि डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस और इंडस्ट्री के लोगों का दिल टूट गया है, हर तरफ़ शोक और हैरानी का माहौल है।

उनका पार्थिव शरीर रात लगभग 12:30 बजे अंधेरी के कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कूपर अस्पताल की असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, शव किसी अन्य अस्पताल से लाया गया था, इसलिए मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इसी दौरान, मुंबई पुलिस भी देर रात शेफाली के अंधेरी स्थित घर पहुंची। साथ ही, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू की बारीकी से जांच की। पुलिस की सक्रियता और जांच की गंभीरता को देखते हुए मामला थोड़ा संदेहास्पद लग रहा है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शेफाली ने साल 2002 में आए आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनका बोल्ड लुक, कमर पर टैटू, बेली बटन पियर्सिंग और बेबाक अंदाज़ ने उन्हें रातोंरात 'कांटा लगा गर्ल' बना दिया। यह गाना उस समय का पॉप कल्चर सेंसेशन बन गया था और आज भी लोग इसे याद करते हैं।

उस म्यूज़िक वीडियो की सफलता के बाद भारत में रीमिक्स गानों के दौर की शुरुआत हुई। उन्होंने इसके बाद कई टीवी सीरियल्स और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया, जहां उनके काम को दर्शकों ने काफी सराहा।

बिग बॉस सीज़न 13 में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए हिस्सा लिया था। शो में उनके संवेदनशील और विनम्र व्यवहार ने उन्हें फैंस का फेवरिट बना दिया। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में उनकी उपस्थिति एक पॉजिटिव एनर्जी लेकर आई थी। इसके अलावा, वो नच बलिए सीजन 5 में भी दिखाई दी थीं।

शेफाली भारतीय पॉप कल्चर में एक पहचाना और सम्मानीय चेहरा रही हैं। 'कांटा लगा' के जरिए उन्होंने जो स्टारडम हासिल किया, वो उन्हें आज भी यादगार बना देता है।

गौरतलब है कि 'कांटा लगा' गाना 1964 की फिल्म 'समझौता' का रीक्रिएटेड वर्जन था, जिसे DJ Doll ने 2002 में पेश किया था और टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज़ किया गया था। ओरिजिनल गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ दी थी और संगीत कल्याणजी-आनंदजी का था।

शेफाली का जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और माता का नाम सुनीता जरीवाला है। साल 2014 में उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की थी।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्होंने 'कांटा लगा' के बाद लंबे समय के लिए करियर से ब्रेक क्यों लिया। उन्होंने साझा किया कि जब वह 15 साल की थीं, तब उन्हें मिर्गी (Epilepsy) का पता चला था। इस बीमारी से पूरी तरह ठीक होने में उन्हें करीब 15 साल लग गए।

मौत से महज़ तीन दिन पहले शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छह खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं और कैप्शन में लिखा था – 'ब्लिंग इट ऑन बेबी'. कोई नहीं जानता था कि यह उनकी आख़िरी पोस्ट साबित होगी।

फिल्म क्रिटिक विक्की लालवानी ने भी इंस्टाग्राम पर शेफाली के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि शुक्रवार को शेफाली को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लाया गया था, उनके साथ उनके पति और तीन अन्य लोग थे। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने बताया कि उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था।

सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा – "मैं सदमे में हूं, दुखी हूं... हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई हैं। यकीन करना मुश्किल है।"

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर गहरे दुख और अविश्वास में हैं। एक यूज़र ने लिखा – "शेफाली सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस, डांसर और इंसान थीं। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।"

एक अन्य यूजर ने एक्स (Twitter) पर लिखा – "वो सिर्फ़ 42 की थीं। इतनी ज़िंदादिल और हेल्दी दिखने वाली महिला का यूं अचानक चला जाना डरावना है। अब ज़िंदगी पहले से कहीं ज़्यादा नाज़ुक लगती है। ये ख़बर वाकई दिल तोड़ देने वाली है।"

शेफाली जरीवाला का इस तरह दुनिया से यूं अचानक चले जाना मनोरंजन जगत के लिए एक गहरा धक्का है। उनकी मुस्कान, उनका स्टाइल और उनका व्यक्तित्व हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत