न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिकन्दर की सफलता के लिए राम के द्वार पर पहुँचे सलमान खान, पहनी राम मंदिर वाली घड़ी

सलमान खान की फिल्म सिकन्दर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग जबरदस्त है। सलमान खान ने प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें उनकी कलाई में केसरी रंग की घड़ी सबका ध्यान आकर्षित कर रही है। इस घड़ी में प्रभु श्रीराम, हनुमान और राम मंदिर की झलक है, जिसे सलमान की मां और बहन ने गिफ्ट किया। घड़ी की कीमत 34 लाख रुपये है, और इसका नाम एपिक एक्स राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन 2 है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 3:48:51

सिकन्दर की सफलता के लिए राम के द्वार पर पहुँचे सलमान खान, पहनी राम मंदिर वाली घड़ी

पिछले एक वर्ष से चर्चाओं में रही सलमान खान की फिल्म सिकन्दर दो दिन बाद ईद के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। मास एंटरटेन इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया था। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही है। बताया जा रहा है कि पहले दिन की एडवांस बुकिंग में सलमान खान की फिल्म ने अब 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अभी फिल्म प्रदर्शित होने पर दो दिन का समय शेष है। वैसे भी ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

सलमान खान भी अपने फैंस को मैसेज दे चुके हैं कि वह इस ईद पर थिएटर में मिलने आ रहे हैं। सलमान खान ने सिकंदर की रिलीज से पहले अपनी कुछ तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान का डैशिंग लुक दिख रहा है, लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान सलमान खान की घड़ी पर है, जिसे अभिनेता खुद फ्लॉन्ट कर रहे हैं। सलमान खान की कलाई में केसरी रंग की घड़ी दिख रही है। इस घड़ी के अंदर प्रभु श्रीराम और उनकी जन्मभूमि है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार सलमान खान को भगवान राम की घड़ी तोहफे में मिली है। वहीं, सलमान खान को सिकंदर की प्रमोशन पर इस घड़ी के साथ स्पॉट किया गया है। ऐसे में सलमान खान की घड़ी पर सबका ध्यान गया। सलमान खान ने भी अपनी तस्वीरों में खासकर यह घड़ी फ्लॉन्ट की है। सलमान खान की कलाई में बंधी इस घड़ी में भगवान राम की झलक है। सलमान खान ने बताया है कि यह घड़ी उनकी मां और बहन ने गिफ्ट की है।

सलमान खान ने कहा कि यह घड़ी उनकी ईदी गिफ्ट भी हो सकती है। जैकेब एंड को कंपनी की इस घड़ी की कीमत 34 लाख रुपये है। इस घड़ी में भगवान राम के साथ-साथ हनुमान और राम मंदिर भी दिख रहा है। इस घड़ी का नाम एपिक एक्स राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन 2 है, जो दिखने में काफी कैजुअल है। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन भी इस घड़ी को पहले पहन चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?