न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का जलवा: 3 दिन में 300 करोड़ के करीब पहुँची कुली, विदेशों में धमाकेदार कमाई

रजनीकांत की फिल्म कुली ने रिलीज़ के सिर्फ 3 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 283.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। भारत में 158 करोड़ और विदेशों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह फिल्म उनके करियर की तीसरी सबसे बड़ी मूवी बन गई है। जल्द ही कुली 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 9:58:22

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का जलवा: 3 दिन में 300 करोड़ के करीब पहुँची कुली, विदेशों में धमाकेदार कमाई

साल 2025 में रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर तूफान बनकर लौटे हैं। उनकी नई फिल्म कुली रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। हिंदी दर्शकों से भले ही फिल्म को सामान्य रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन दक्षिणी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसका जादू सर चढ़कर बोल रहा है। केवल तीन दिनों में ही कुली रजनीकांत के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है और बहुत जल्द यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। यही नहीं, 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का खिताब भी यह फिल्म अपने नाम कर सकती है।

3 दिन में भारत में कितनी कमाई?


सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज़ के तीसरे दिन कुली ने भारत में लगभग 38.50 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया। हालांकि यह आंकड़ा दूसरे दिन की तुलना में लगभग 16.25 करोड़ रुपए कम है, फिर भी फिल्म की पकड़ मज़बूत बनी हुई है। तीन दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन अब 158.25 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है। यह साफ करता है कि रजनीकांत की स्टार पावर अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब है।

ओवरसीज में कुली का तूफान

जहां तक विदेशी बाजारों का सवाल है, वहाँ फिल्म की रफ्तार और भी तेज़ है। सिर्फ दो दिनों में ही कुली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 103.25 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन दर्ज किया। यह उपलब्धि इस बात का सबूत है कि थलाइवर की लोकप्रियता सीमाओं से परे है। रजनीकांत के 50 साल लंबे करियर को सेलिब्रेट करने वाले फैंस विदेशों में भी लगातार शो हाउसफुल कर रहे हैं। दो दिन में ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 245 करोड़ रुपए तक पहुँच गया था। तीसरे दिन के भारतीय कलेक्शन को जोड़ दें तो अब यह आंकड़ा 283.50 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है।

बजट के करीब पहुँची कुली

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 350-400 करोड़ रुपए के बीच है। लेकिन तीन दिनों के अंदर ही कुली ने इस बजट का बड़ा हिस्सा कवर कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में यह फिल्म आराम से 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और लंबे समय तक थिएटर्स में मजबूती से डटी रह सकती है।

रजनीकांत के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

महज तीन दिनों में कुली रजनीकांत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। तीसरे दिन का ओवरसीज आंकड़ा आने बाकी है, लेकिन अनुमान है कि विदेशों से फिल्म को कम से कम 20 करोड़ और मिलेंगे। ऐसे में यह फिल्म आसानी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर तीसरे दिन विदेशों से सिर्फ 12 करोड़ भी जुड़ते हैं, तो कुली का कुल कलेक्शन 295 करोड़ हो जाएगा और यह संयुक्त रूप से उनकी फिल्म काबिल के बराबर पहुंच जाएगी।

आगे कौन सी फिल्में टक्कर में?

रजनीकांत की अब तक की सबसे बड़ी हिट 2.0 रही है, जिसने लगभग 675 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद जेलर 605 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है। ऐसे में अगर कुली की कमाई का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो यह फिल्म आने वाले दिनों में इन दोनों दिग्गज फिल्मों को चुनौती दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?