न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाट की सफलता में बाधक बन रहे हैं निर्माता, प्रमोशन पर जोर नहीं, साउथ में कैसे होगी सफल

ईद पर सलमान खान की फिल्म के बाद अब सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म जाट रिलीज के लिए तैयार है। ट्रेलर में दमदार डायलॉग और गदर 2 स्टार की वापसी ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन प्रमोशन की कमी फिल्म की सफलता पर असर डाल सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 10:36:30

जाट की सफलता में बाधक बन रहे हैं निर्माता, प्रमोशन पर जोर नहीं, साउथ में कैसे होगी सफल

ईद के मौके पर प्रदर्शित हुई सलमान खान की फिल्म के 11 दिन बाद सिनेमाघरों में एक और बड़ी फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म है जाट जिसमें अभिनेता सनी देओल अपनी परिचित छवि में नजर आने वाले हैं। मतलब पूरी तरह से एक्शन से लबरेज एक सिनेमा दर्शकों के सामने आने वाला है। इस फिल्म के ट्रेलर में एक संवाद है नॉर्थ ढाई किलो के हाथ का जोर बहुत देख चुका है अब साउथ इस हाथ की ताकत देखेगा।

जाट के ट्रेलर और सलमान खान की सिकन्दर की असफलता के चलते जाट को लेकर बज बढ़ गया है। सनी देओल असल में असली एक्शन हीरो के तौर पर माने जाते हैं। ऐसे में ऐसी धाकड़ एक्शन फिल्म लेकर आने वाले गदर 2 एक्टर का इंतजार प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की सफलता को लेकर फिल्म उद्योग कुछ चिंतित नजर आ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि निर्माताओं की ओर से इस फिल्म का प्रमोशन नहीं किया जा रहा है।

जाट की सफलता में बाधक बन रहे हैं निर्माता

गौरतलब है कि जाट का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स ने किया है जिन्होंने अल्लू अर्जुन की वर्ल्ड वाइड ब्लॉकबस्टर रही फिल्म पुष्पा सीरीज का निर्माण किया है। 1200 करोड़ के ऊपर घरेलू मार्केट में बिजनेस करने वाली पुष्पा 2 जैसा ही दम जाट में भी दिख रहा है। ज्ञातव्य है कि पुष्पा 2: द रूल ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके एक नया बेंच मार्क स्थापित किया है। दक्षिण भारत में इस फिल्म ने लगभग 400 करोड़ के कारोबार किया।

पुष्पा 2 को हिंदी में पसंद किए जाने की बड़ी वजह इसका एग्रेसिव प्रमोशन था। फिल्म का ट्रेलर बिहार के पटना में रिलीज किया गया था। फिल्म से जुड़ी टीम पूरे नॉर्थ इंडिया में घूम-घूमकर प्रमोशन में जुटी रही। जो नतीजा आया वो इतिहास बन गया। लेकिन जाट को लेकर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा। फिल्म के प्रमोशन पर खास जोर नहीं दिया जा रहा।

जाट के निर्माताओं ने जिस तरह से पुष्पा 2 को हिंदी में लोकप्रिय करने में लगे हुए थे वैसे ही वो जाट को साउथ में पॉपुलरिटी दिलाने के लिए प्रमोशन कर सकते हैं। हिंदी दर्शकों के बीच सनी देओल बड़े स्टार हैं। यहाँ के दर्शकों में ट्रेलर ने ही खलबली मचा दी है। उत्तर भारत में जाट का ज्यादा प्रमोशन नहीं भी किया जाएगा तो काम चल सकता है लेकिन दक्षिण भारत के बाजार को दक्षिण के निर्माता ही नहीं पकड़ पाएंगे तो यह फिल्म के लिए बड़ा नुकसानदायक हो सकता है।

कितना हो सकता है जाट का ओपनिंग डे कलेक्शन

कई ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 12 से 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है। अगर प्रमोशन हुआ तो ये कमाई और बढ़ सकती है। इसके बाद, फिल्म की कमाई में बढ़त और कमी इस बात पर डिपेंड करेगी कि फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ कैसा है।

गदर 2 के बाद सनी की वापसी

सनी देओल ने साल 2023 में ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर गदर 2 देकर सबको चौंका दिया। दर्शकों के बीच उन्हें देखने की चाहत और बढ़ गई है क्योंकि वो 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

जाट एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसमें रणदीप हु्ड्‌डा और विनीत कुमार सिंह खलनायक के तौर पर सनी का सामना करते नजर आएंगे। विनीत कुमार सिंह अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर छावा को लेकर दर्शकों में खासे चर्चित हो चुके हैं। दर्शक उन्हें खलनायक के रूप में देखने को उतावले नजर आ रहे हैं। जाट का निर्देशन दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?