न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल को गलत तरीके से दिखाने पर पैप्स पर भड़कीं मिनी, अर्जुन ने तलाक और BB 19 को लेकर कहा…

हाल ही में काजोल अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल : प्यार कानून धोखा’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं, जहां वो बॉडीकोन ड्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 9:06:10

2 News : काजोल को गलत तरीके से दिखाने पर पैप्स पर भड़कीं मिनी, अर्जुन ने तलाक और BB 19 को लेकर कहा…

हाल ही में काजोल अपनी वेब सीरीज ‘द ट्रायल : प्यार कानून धोखा’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं, जहां वो बॉडीकोन ड्रेस में नजर आईं। इसके बाद काजोल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। कई लोगों को काजोल का ये पहनावा नहीं जंचा और वे उन्हें ट्रॉल करने लगे। सुनील कुमार गोल नाम के पैपराजी ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट से काजोल का वीडियो शेयर किया। वीडियो सामने आते ही पोस्ट पर कई कमेंट आने लगे। एक यूजर ने लिखा, “वो बहुत अच्छी लग रही हैं, लेकिन ड्रेस बहुत ज्यादा टाइट है, वो उन सैंडल्स में चल भी नहीं पा रही हैं। अपने स्टालिस्ट को छोड़ दीजिए।”

दूसरे ने लिखा, “लगता है इस इवेंट से पहले पेट पूजा की है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं।” चौथे ने लिखा, “काजोल मोटी लग रही हैं और उन शूज में उनसे चला भी नहीं जा रहा।” पांचवें ने लिखा, “साड़ी-सूट में काजोल अच्छी लगती हैं, उसमें उनका मोटापा छिप जाता है।” ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आए जिसमें काजोल को बॉडीशेम करने के साथ उनकी ड्रेस का मजाक उड़ाया गया। पैपराजी ने काजोल का जो वीडियो शेयर किया, उसमें उन्होंने जूम भी किया था। यह बात टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर को नागवार गुजरी और वह पैपराजी पर भड़क उठीं। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए गुस्सा जाहिर किया।

मिनी ने लिखा, “उनके शरीर पर जूम करने की हिम्मत कैसे हुई? वो हमेशा जवान दिखने के लिए आप लोगो की कर्जदार नहीं हैं। आपको ये फैसला करने का हक नहीं कि वो कैसी दिखनी चाहिए।” वैसे अभी तक काजोल ने बॉडी-शेमिंग कमेंट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। काजोल अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं और माना जा रहा है कि वह जल्द ही ट्रॉलर्स को करारा जवाब देंगी। मिनी की बात करें तो उनकी शादी फिल्ममेकर कबीर खान से हुई है। वह खास तौर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ को होस्ट करने के लिए जानी जाती हैं।

अर्जुन बिजलानी ने शेयर किया वीडियो, लिखा-मैंने कहा था कि अटकलें मत लगाइए…

एक्टर अर्जुन बिजलानी छोटे पर्दे पर बड़ी पहचान बना चुके हैं। वे इन दिनों लाइमलाइट में हैं। जहां उनके ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं पत्नी नेहा स्वामी से तलाक की खबरें चर्चा में हैं। अब अर्जुन ने सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लोगों को अफवाहों को ना बढ़ाने की गुजारिश की है। अर्जुन ने पत्नी के साथ ढेर सारी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट में शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि वे न तो BB का हिस्सा बन रहे हैं और ना ही तलाक ले रहे हैं।

अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “पिछले वीडियो में मैंने जो भी कहा, वो मेरे मन के मुताबिक था। लेकिन मैंने कहा था कि अटकलें मत लगाइए, तो मैं साफ कर दूं कि न तो मैं बीबी (बिग बॉस) कर रहा हूं और न ही तलाक ले रहा हूं... बस यहां आगे बढ़ने के लिए हूं...::: !!!! सोमवार को इस जगह पर नजर रखें!!!” अर्जुन का राइज लिखने का अंदाजा फैंस इस बात से लगा रहे हैं कि वे अशनीर ग्रोवर के एमएक्स प्लेयर शो राइज एंड फॉल में हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें पिछले दिनों अर्जुन ने इमोशनल होकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आप सभी जानते हैं कि मेरे लिए फैमिली कितनी जरूरी है, खासकर मेरी वाइफ और बच्चे।

वे मेरे हर उतार-चढ़ाव में साथ रहे हैं लेकिन कुछ हालात के चलते, मुझे कोई दूसरा रास्ता अपनाना होगा। और मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं कभी ऐसा कर पाऊंगा। बता दें अर्जुन और नेहा ने साल 2013 में शादी की थी और तब से यह जोड़ी इंडस्ट्री में एक मजबूत और स्थिर रिश्ते की मिसाल बनी हुई है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत