न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Met Gala 2025 : शानदार लुक में छा गए शाहरुख, ऐसे दिया परिचय, महाराजा स्टाइल आउटफिट में दिखे दिलजीत

सुपरस्टार शाहरुख खान को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने अपने अब तक के करिअर में कई सफलताओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 11:24:57

Met Gala 2025 : शानदार लुक में छा गए शाहरुख, ऐसे दिया परिचय, महाराजा स्टाइल आउटफिट में दिखे दिलजीत

सुपरस्टार शाहरुख खान को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने अपने अब तक के करिअर में कई सफलताओं का स्वाद चखा है। अब उनके खाते में एक और उपलब्धि जुड़ चुकी है। वे न्यूयॉर्क में चल रहे मेट गाला 2005 के रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले बॉलीवुड मेल एक्टर बन गए हैं। शाहरुख के लुक से लेकर उनका स्टाइल तक सब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार का ड्रेस कोड ‘टेलर्ड फॉर यू’ था और थीम ‘सुपरफाइन : टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थी, जिसके लिए शाहरुख ने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया आउटफिट पहना।

शाहरुख ने फ्लोर लेंथ ब्लैक कलर का कोट पहना था, जिस पर जापानी हॉर्न बटन लगे हुए थे। इसके साथ उन्होंने टूरमैलीन, नीलम, ओल्ड माइन कट और ब्रिलियंट कट डायमंड के साथ 18 कैरेट गोल्ड में तैयार किया गया बंगाल टाइगर हेड केन भी कैरी किया था। उन्होंने K इनिशियल का नेकलेस भी पहना था, जो सबका ध्यान खींच रहा था। शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया, जो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इन्हीं में से एक में ‘किंग खान’ मीडिया को अपना परिचय देते हुए कह रहे हैं, “मैं शाहरुख…” ऐसे में फैंस हैरान हैं कि जिस शख्स की पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है भला उसे कोई पहचान क्यों नहीं पाया। हालांकि ये एक छोटी सी क्लिप है, ऐसे में कुछ भी दावे से नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा एक और वीडियो में शाहरुख ने अपना सिग्नेचर ‘मैं हूं ना’ पोज दिखाया और कुछ देर में वे एक पत्रकार के पास जाकर कहते दिखे, “हाय, मैं शाहरुख हूं।”

दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन वोग के साथ बातचीत में शाहरुख से पूछा गया कि मेट गाला में डेब्यू करने वाले पहले इंडियन मेल बॉलीवुड स्टार के रूप में इतिहास रचने पर कैसा महसूस होता है तो उन्होंने कहा कि मुझे इतिहास के बारे में नहीं पता, लेकिन मैं नर्वस हूं, मैं एक्साइटेड हूं और सब्यसाची यहां हैं। इन्होंने मुझे आने के लिए राजी किया। मैंने बहुत ज्यादा रेड कार्पेट अटेंड नहीं किए हैं, इसलिए मैं थोड़ा शर्मीला हूं, लेकिन यहां आना अद्भुत है।

मेट गाला 2025 में हिस्सा लेने वाले दिलजीत दोसांझ ने शेयर की फोटो

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी सोमवार (5 मई) को मेट गाला में डेब्यू किया। इस दौरान दिलजीत शाही अंदाज में नजर आए। उन्होंने महाराजा स्टाइल का आउटफिट पहना है, जिसमें उनका रॉयल लुक देखने को मिला। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट चुना और साथ में व्हाइट पगड़ी व एक फ्लोइंग ड्रेप भी कैरी किया। दिलजीत ने लुक कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी।

दिलजीत को इवेंट के लिए होटल से बाहर निकलते हुए देखा गया। वे महाराजा की तरह हाथों में तलवार केस लिए हुए बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद उनके आस-पास फैंस और पैपराजी नजर आए। ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दिलजीत ने भी इंस्टाग्राम पर मेट गाला की फोटो शेयर की हैं। इस दौरान वे अलग-अलग तरह से पोज करते हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं हूँ ਪੰਜਾਬ metgala ब्लैक डैंडीज्म की थीम से प्रेरित होकर, मैं अपनी पगड़ी, अपनी संस्कृति और अपनी मातृभाषा “ਪੰਜਾਬੀ” को मेट गाला में लेकर आया हूं बहुत-बहुत धन्यवाद।” कार में बैठने से पहले दिलजीत ने फैंस की ओर देखकर मुस्कुराया और उन्हें हाथ भी हिलाया। दिलजीत का यह आउटफिट प्रबल गुरुंग ने तैयार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?