न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, एकनाथ शिंदे पर विवादित कमेंट मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित कविता लिखने के चलते कानूनी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने उन्हें समन जारी किया और पूछताछ के लिए बुलाया। जानें पूरा मामला।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 10:37:34

कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, एकनाथ शिंदे पर विवादित कमेंट मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता लिखने के कारण वे कानूनी झमेले में फंस गए हैं। इस मामले में अब पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है और उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। पहले, MIDC पुलिस ने कुणाल के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसे बाद में जांच के लिए खार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। अब खार पुलिस ने उनके घर पर समन भेजा है। कुणाल कामरा इस समय मुंबई से बाहर हैं, इसलिए पुलिस ने समन उनके पिता को सौंप दिया। इसके साथ ही, पुलिस ने उन्हें व्हाट्सएप पर भी समन भेजा और जांच अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

कुणाल कामरा का विवादित जोक – क्या कहा था कॉमेडियन ने?


महाराष्ट्र की राजनीति और वहां के चुनावी समीकरणों पर कटाक्ष करते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विभाजित गुटों का जिक्र किया। उन्होंने अपने मजाक में कहा कि इस पूरे ‘चलन’ की शुरुआत ‘एक आदमी’ ने की और उसके संदर्भ में ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया। कुणाल कामरा ने कहा, "जो महाराष्ट्र के चुनाव में हुआ है, उसे देखना पड़ेगा… पहले शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई, फिर शिवसेना शिवसेना से बाहर आ गई, फिर NCP NCP से बाहर आ गई… अब एक वोटर को 9 बटन दे दिए गए हैं, सब कन्फ्यूज हो गए हैं! लेकिन यह सब शुरू करने वाला एक ही व्यक्ति था… वो मुंबई के एक बहुत ही खास जिले से आता है – ठाणे!"

'मैं माफी नहीं मांगूंगा' – कुणाल कामरा का दो टूक जवाब

एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता लिखने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बीती रात एक बयान जारी किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने साफ कह दिया कि वह किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेंगे। कुणाल ने लिखा, "मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैं इस भीड़ से नहीं डरता और न ही अपने बेड के नीचे छिपकर इसके शांत होने का इंतजार करूंगा। मैंने वही कहा जो मिस्टर अजीत पवार (पहले डिप्टी सीएम) ने श्री एकनाथ शिंदे (दूसरे डिप्टी सीएम) के बारे में कहा था।"

'हैबिटेट मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है'


कुणाल कामरा ने अपने स्टेटमेंट में अपने शूटिंग वेन्यू पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा, "एंटरटेनमेंट वेन्यू केवल एक मंच है, जहां हर तरह के शो होते हैं। 'हैबिटेट' (या कोई अन्य जगह) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। किसी राजनीतिक दल के पास यह तय करने का अधिकार नहीं कि मैं क्या कहूं या करूं। एक कॉमेडियन के शब्दों पर किसी वेन्यू पर हमला करना उतना ही बेवकूफी भरा है, जितना टमाटर से लदे ट्रक को पलटना, सिर्फ इसलिए कि आपको परोसा गया बटर चिकन पसंद नहीं आया।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?