न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुणाल कामरा ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के गीत पर बनाई थी पैरोडी, 28 साल बाद भी गाने सुन झूमने लगते हैं श्रोता

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपनी हालिया पैरोडी को लेकर विवादों में हैं। इस पैरोडी ने महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल मचा दी है और अब तक तीन FIR दर्ज हो चुकी हैं। इस पैरोडी का संबंध 1997 की सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल है के गाने से है, जिस पर कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। जानिए इस विवाद और उस फिल्म के बारे में जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 5:50:16

कुणाल कामरा ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के गीत पर बनाई थी पैरोडी, 28 साल बाद भी गाने सुन झूमने लगते हैं श्रोता

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों अपनी एक पैरोडी को लेकर खासी चर्चाओं के साथ मुश्किलों में फंस गए हैं। इस पैरोडी ने राजनीतिक हलचल में तेजी ला दी है। विशेष रूप से महाराष्ट्र के सियासी मैदान में यह पैरोडी चर्चा का विषय बन गई है। इस पैरोडी को लेकर कामरा पर तीन FIR दर्ज हो चुकी हैं और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कह भी दिया है कि यह क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। कामरा को अपनी गलती का भुगतान करना होगा।

यह तो कामरा की हालिया स्थिति का बया था। लेकिन आज हम अपने लाइफबैरी डॉट कॉम के पाठकों को उस गीत के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर कुणाल कामरा ने यह पैरोडी बनाई थी। कुणाल कामरा ने 1997 में आई एक सुपरहिट फिल्म के सुपरहिट गाने पर पैरोडी बनाई और बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कमेंट किया। अब इसको लेकर विवाद तेज हो रहा है। इसी विवाद के बीच हम जानते हैं वो फिल्म जो 1997 में साल की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहिट साबित हुई। इतना ही नहीं इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाई का इतिहास रचा बल्कि इसके गानों ने भी लोगों के दिलों पर राज किया। आज भी 28 साल बाद इस फिल्म के गानों की दीवानगी साफ देखने को मिलती है। अगर आपने कुणाल कामरा की पैरोडी को ध्यान से सुना होगा तो इस फिल्म का नाम आपके जहन में जरूर आया होगा, अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं कि इस फिल्म का नाम है दिल तो पागल है। इसका निर्देशक रोमांटिक निर्देशक के तौर पर जाने जाने वाले यशराज चोपड़ा ने किया था।

शाहरुख खान के साथ दिखीं थी ये हीरोइन्स

31 अक्तूबर 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' ओपनिंग डे पर ही कमाल कर गई थी। शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते ही 5 करोड़ 24 लाख रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली थी। उस दौर में ये कलेक्शन का आंकड़ा कम ही देखने को मिलता था। फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और खुद ही प्रोड्यूसर भी रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार ने विशेष भूमिका निभाई थी। साथ में फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी भी अहम किरदार में नजर आई थीं। 9 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 71 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इतना ही नहीं ये फिल्म साल 1997 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी और पहला स्थान बॉर्डर ने हासिल किया था।

28 साल बाद भी नहीं उतरी गानों की दीवानगी

बता दें कि फिल्म 'दिल तो पागल है' की कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इतना ही नहीं कहानी के साथ गानों की भी दीवानगी लोगों के बीच देखने को मिली थी। गानों को संगीत उत्तम सिंह ने दिया था। वहीं गानों के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे। फिल्म में कुल 9 गाने लिए गए थे और सभी सुपरहिट रहे थे। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'दिल तो पागल है' ने भी खूब धूम मचाई थी और इस फिल्म के गाने 1997 में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले चार्ट बस्टर्स में रहे थे। बॉलीवुड की ये पहली फिल्म रही थी जो जर्मनी के एक खास शहर में शूट हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही कमाल कर दिया था। आज भी इस फिल्म की दीवानगी टीवी पर देखने को मिलती रहती है। साथ ही इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के जहन में छाए रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत