न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई 'केसरी 2', अक्षय कुमार की फिल्म को लगा बड़ा झटका

अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शानदार एडवांस बुकिंग के बीच फिल्म ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। जानें पूरी डिटेल्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 12:44:01

रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई 'केसरी 2', अक्षय कुमार की फिल्म को लगा बड़ा झटका

'केसरी चैप्टर 2' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्मों में से एक थी और आखिरकार ये फिल्म आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर यह फिल्म पहले से ही सोशल मीडिया पर बज़ बना चुकी थी, जिसके चलते इसकी एडवांस बुकिंग भी बेहद मजबूत रही। लेकिन इसी बीच एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है—फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'केसरी: चैप्टर 2' को फिल्मीज़िला, मूवीरूलेज़, टेलीग्राम, तमिलरॉकरज़ और अन्य कई पायरेसी वेबसाइट्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD क्वालिटी में लीक कर दिया गया है।

कैसी रही ‘केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग?

कोर्टरूम ड्रामा और इतिहास से जुड़ी इस कहानी को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता देखी गई है। इसकी झलक एडवांस टिकट बुकिंग में साफ नज़र आती है। ट्रेड एक्सपर्ट सैकनिलक के अनुसार: फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 56,969 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बिना ब्लॉक सीट्स के एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 1.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ब्लॉक सीट्स को मिलाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग की कुल कमाई 3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों को देखकर साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

‘केसरी चैप्टर 2’ का देशभर में मेगा रिलीज़

फिल्म को गुड फ्राइडे जैसे नेशनल हॉलीडे के दिन रिलीज़ किया गया है, जिससे इसके शानदार ओपनिंग की पूरी संभावना है। फिल्म का स्केल भी काफी बड़ा है: देशभर में पहले दिन ही 4,494 शोज़ में प्रदर्शित की जा रही है। अकेले महाराष्ट्र में 1,029 शो, गुजरात में 722, दिल्ली में 439, उत्तर प्रदेश में 296 और पंजाब में 218 शो होंगे। लॉन्ग वीकेंड और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की उम्मीद है।

‘केसरी चैप्टर 2’ – एक दमदार सीक्वल

यह फिल्म 2019 में आई हिट फिल्म ‘केसरी’ का सीक्वल है। पहली फिल्म जहां सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित थी, वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ भारत के इतिहास की एक और बेहद अहम घटना—जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की अदालती लड़ाई को पेश करती है। फिल्म की कहानी आधारित है सी. शंकरन नायर की रियल लाइफ पर, जो एक साहसी भारतीय वकील थे और जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घेरा था। फिल्म का निर्देशन किया है करण सिंह त्यागी ने और यह रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित है। अक्षय कुमार ने फिल्म में सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है। आर. माधवन को ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं अनन्या पांडे ने ‘दिलरीत गिल’ नाम की एक मॉडर्न किरदार निभाई है, जो कहानी में एक समकालीन दृष्टिकोण जोड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट