न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक-श्रीलीला की तस्वीरें वायरल, कर रहे हैं शूटिंग, ‘द भूतनी’ फिल्म से संजय दत्त व मौनी राय के पोस्टर रिलीज

पिछले कुछ समय से अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के अफेयर की खबरें जोरों पर है। हर तरह उनके रिश्ते की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 8:18:19

2 News : कार्तिक-श्रीलीला की तस्वीरें वायरल, कर रहे हैं शूटिंग, ‘द भूतनी’ फिल्म से संजय दत्त व मौनी राय के पोस्टर रिलीज

पिछले कुछ समय से अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के अफेयर की खबरें जोरों पर है। हर तरह उनके रिश्ते की चर्चा हो रही है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने ही अभी तक डेटिंग या रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। खास बात ये है कि यह जोड़ी एक फिल्म में भी नजर आने वाली है। दरअसल डायरेक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म में फैंस इस जोड़ी की कैमेस्ट्री बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। यह श्रीलीला की बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी। दोनों कलाकार फिलहाल सिलीगुड़ी में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में कार्तिक रफ लुक के साथ बढ़े हुए बालों और दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वह श्रीलीला को पीछे बैठाकर मोटरसाइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कार्तिक के हाथ पर घाव देखा जा सकता है। तस्वीरों में कलाकारों का एक होटल में स्वागत किया जाता है और वे सेट पर अन्य लोगों के साथ चाय का आनंद लेते हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक रोमांटिक म्यूजिकल है। फिल्म का पहला लुक मेकर्स ने 15 फरवरी को जारी किया था।

इसमें कार्तिक एक टूटे दिल वाले सिंगर की भूमिका में थे, जबकि श्रीलीला ने उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाई है। पूर्व में श्रीलीला की जगह तृप्ति डिमरी थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया गया। टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें कार्तिक का नाम इससे पहले सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है। कार्तिक और सारा ने जब लव आजकल 2 में काम किया था तो तभी से उनको लेकर अफवाहों का बाजार गरम हो गया था।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें सार्तिक नाम दे दिया था। बाद में उनका ब्रेक हो गया। वे पिछले साल फिर से कुछ मौकों पर साथ नजर आए तो पैचअप की अटकलें लगाई जाने लगीं। दूसरी ओर, पिछले दिनों कार्तिक की मां ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनकी बहू डॉक्टर हो। बता दें श्रीलीला डॉक्टर हैं, ऐसे में उनके कार्तिक के साथ रिलेशन की खबरें तेजी से दौड़ने लगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी