न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kantara Chapter 1 BO Day 9: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बरकरार रखा धमाका, 9वें दिन की इतनी कमाई, जल्द 400 करोड़

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक ₹359.40 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है और 400 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। दर्शक और समीक्षक दोनों ही फिल्म की कहानी और परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 8:11:15

Kantara Chapter 1 BO Day 9:  ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बरकरार रखा धमाका,  9वें दिन की इतनी कमाई, जल्द 400 करोड़

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी और उन्हीं के अभिनय से सजी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गजब का तूफान मचा रखा है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक ने भरपूर सराहना दी है। रिलीज के साथ ही इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी थी और अब तक इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़कियों पर अपना जलवा कायम रखे हुए है। आइए जानते हैं, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 9वें दिन कितनी शानदार कमाई की है।

9वें दिन भी बरकरार रहा ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा

रिलीज के पहले दिन से ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही थी और शुरुआत से ही साफ हो गया था कि यह एक लंबी दौड़ का खिलाड़ी है। ओपनिंग वीकेंड पर तो फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया ही, बल्कि सप्ताह के दिनों में भी इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए रखी। दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी इसकी गति कम नहीं हुई है, जो इस फिल्म की लोकप्रियता को साबित करती है।

अब तक का कलेक्शन आंकड़ों में

अगर कुल आंकड़ों पर नज़र डालें तो फिल्म ने पहले ही दिन ₹61.85 करोड़ की तगड़ी ओपनिंग ली। दूसरे दिन यह आंकड़ा ₹45.4 करोड़ तक पहुंचा, जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को ₹55 करोड़ की कमाई हुई। चौथे दिन भी रफ्तार बरकरार रही और फिल्म ने ₹63 करोड़ का शानदार बिजनेस किया।

वीकडेज में भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपनी पकड़ नहीं छोड़ी —

पांचवें दिन (सोमवार): ₹31.5 करोड़

छठे दिन (मंगलवार): ₹34.25 करोड़

सातवें दिन (बुधवार): ₹25.25 करोड़

आठवें दिन (गुरुवार): ₹21.15 करोड़

इन आंकड़ों के साथ फिल्म की पहले हफ्ते की कुल कमाई ₹337.4 करोड़ तक पहुंच गई थी।

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब ₹22 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹359.40 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

400 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब

ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। 9 दिनों में ही 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब फिल्म सिर्फ कुछ ही कदम दूर है 400 करोड़ क्लब में शामिल होने से।
फिल्म जिस गति से आगे बढ़ रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले शनिवार और रविवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया धमाका करेगी और 400 करोड़ का मील का पत्थर पार कर लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत