न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म एक्टर जिम्मी शेरगिल सहित 4 लोग गिरफ्तार, कोरोना प्रोटोकाल उल्लंघन मामले में हुई कार्रवाई

बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल, डायरेक्टर ईश्वर निवास और 35 अन्य को मंगलवार रात कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 4:40:05

फिल्म एक्टर जिम्मी शेरगिल सहित 4 लोग गिरफ्तार, कोरोना प्रोटोकाल उल्लंघन मामले में हुई कार्रवाई

बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल, डायरेक्टर ईश्वर निवास और 35 अन्य को मंगलवार रात कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी लोग कोविड-19 के कारण लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन कर एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। एक्टर समेत 4 के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। एसआइ मनिंदर कौर ने बताया कि आरोपितों की पहचान मुंबई के वरसोवा पंच मार्ग स्थित पार्क प्लाजा निवासी ईश्वर निवास, सिओड़ा चाैक निवासी आकाश दीप सिंह तथा जीरकपुर के मधुबन होम निवासी मनदीप के रूप में हुई।

पंजाबी वेब सीरीज की टीम पिछले 3 दिनों से आर्य स्कूल में शूटिंग कर रही थी। इस स्कूल की बिल्डिंग को सेशन कोर्ट का सेट बनाया गया था। पुलिस को सोमवार को किसी ने खबर दी थी कि शूटिंग प्लेस पर मास्क नहीं पहना जा रहा है और सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शूटिंग के सेट पर पहुंचकर दो लोगों के चालान काट दिए।

सोमवार को चालान कटने के बाद भी वेब सीरीज की टीम ने फिर कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन किया। लुधियाना में नाइट कर्फ्यू होने के बाद भी रात में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। पुलिस को सूचना मिली की कर्फ्यू के बाद भी रात में शूटिंग की जा रही है। यही नहीं सेट पर लगभग 150 लोग मौजूद थे। पुलिन ने मौके पर पहुंचकर जिम्मी शेरगिल समेत टीम के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें, पंजाब में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना का प्रसार रुके इसके लिए सरकार एहतिहाती कदम उठा रही है। राज्य में दुकानें रोजाना सायं 5 बजे बंद करने के आदेश देने के साथ-साथ वीकेंड लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने कुछ और प्रतिबंध भी लगाए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर