न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यों तीन बच्चे चाहती हैं जाह्नवी कपूर, बताई मजेदार वजह!

जाह्नवी कपूर ने कपिल शर्मा शो में अपनी फैमिली प्लानिंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह तीन बच्चे चाहती हैं और भविष्य में साउथ इंडिया में सेटल होने का सपना देखती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 9:11:46

क्यों तीन बच्चे चाहती हैं जाह्नवी कपूर, बताई मजेदार वजह!

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हालिया फिल्म परम सुंदरी रिलीज़ होकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों स्टार्स अलग-अलग शोज़ पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो के मंच पर पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान जाह्नवी ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर एक दिलचस्प राज खोला। उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें तीन बच्चे चाहिए और वह भविष्य में साउथ इंडिया में सेटल होना चाहती हैं।

क्यों चाहती हैं जाह्नवी तीन बच्चे?

कपिल शर्मा ने जब जाह्नवी कपूर से पूछा कि आखिर तीन बच्चों की वजह क्या है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – “मुझे लगता है कि तीन का आंकड़ा हमेशा शुभ होता है। इसके अलावा झगड़े तो दो लोगों में ही होते हैं, ऐसे में तीसरा बच्चा दोनों का पक्ष सुनकर बैलेंस बना सकता है। मतलब जो भी सिचुएशन हो, तीसरा बच्चे दोनों का साथ देगा और माहौल हल्का हो जाएगा। मैंने ये सोच-समझकर ही तय किया है।”

जाह्नवी की यह बात सुनकर स्टेज पर मौजूद सिद्धार्थ और बाकी गेस्ट्स ठहाके लगाकर हंस पड़े।

तिरुपति से जुड़ा है खास रिश्ता

यह पहला मौका नहीं है जब जाह्नवी ने अपने ड्रीम लाइफ को लेकर खुलासा किया हो। इससे पहले कोमल नहाटा के शो में भी उन्होंने कहा था कि वे शादी करके तिरुमला तिरुपति में बसना चाहती हैं। उन्होंने आगे बताया था— “मैं चाहती हूं कि अपने पति और बच्चों के साथ वहीं रहूं। हर रोज़ केले के पत्ते पर खाना खाएं, ‘गोविंदा गोविंदा’ की आवाज़ सुने, बालों में मोगरे के फूल सजाऊं और मणि रत्नम का संगीत सुनते हुए अपने पति को तेल मालिश करूं।”

दरअसल, तिरुपति मंदिर से जाह्नवी का भावनात्मक लगाव है। वह हर साल अपनी और अपनी मां, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की जन्मतिथि पर वहां जाकर दर्शन करती हैं।

कैसी शादी का सपना देखती हैं जाह्नवी?

शादी के बारे में भी जाह्नवी का सपना बेहद पारंपरिक है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे चाहती हैं कि उनकी शादी तिरुपति मंदिर में हो। वहीं उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी श्रीदेवी के पैतृक घर में आयोजित हो।

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में

फिल्मी करियर के साथ-साथ जाह्नवी की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। लंबे समय से उनका नाम शिखर पहारिया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं और कई बार वेकेशन ट्रिप्स पर भी साथ नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत