न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन फिर से रिलीज हो रही है DTPH, तब्बू ने इसलिए ठुकरा दिया था ‘बागवान’ मूवी में यह रोल

यशराज फिल्म्स की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (DTPH) साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 8:44:39

2 News : इस दिन फिर से रिलीज हो रही है DTPH, तब्बू ने इसलिए ठुकरा दिया था ‘बागवान’ मूवी में यह रोल

यशराज फिल्म्स की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (DTPH) साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार की एक्टिंग ने लोगों पर जादू कर दिया। इसके सभी गाने एक से बढ़कर एक थे, जो आज भी फैंस की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा थे और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

इस फिल्म के लिए जबरदस्त दीवानगी रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म इस महीने के अंतिम दिन यानी 28 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यशराज फिल्म्स (YRF) की तरफ से शेयर किए गए पोस्टर में लिखा है कि “प्यार और रोमांस का दौर इस हफ्ते वापस आ रहा है। 28 फरवरी से 'दिल तो पागल है' फिर से देख सकते हैं।” इस पोस्ट पर कई यूजर ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि “वाव.. ये मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है।” दूसरे ने लिखा, “इसको दोबारा देखे बिना नहीं रह सकते।”

एक और यूजर ने लिखा है, “हम 90 के दशक के बच्चे इस फिल्म के रोमांस की अहमियत को समझते हैं।” बता दें फिल्म ने अवार्ड शो पर भी खूब राज किया। फिल्म को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 7 फिल्मफेयर अवार्ड और कई अन्य सम्मान मिले। इस फिल्म का दिल छू लेने वाला संगीत, खूबसूरत डांस सीक्वेंस और यादगार डायलॉग्स बॉलीवुड प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं। अधिकतर गानों को लगा मंगेशकर, उदित नारायण और आशा भोंसले ने आवाज दी थी। इसमें उत्तम सिंह का संगीत था।

‘बागवान’ फिल्म के निर्माता रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु ने किया तब्बू को लेकर खुलासा

तब्बू बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हैं। इंडस्ट्री में 90 के दशक से करिअर की शुरुआत करने वालीं तब्बू आज भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रही हैं। अब तब्बू को लेकर फिल्म निर्माता रवि चोपड़ा की पत्नी निर्माता रेणु चोपड़ा ने खुलासा किया है। रेणु ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि कि ‘बागबान’ की कहानी सुनने के बाद तब्बू बहुत भावुक हो गई थीं, लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

हमने तब्बू को कास्ट करने के बारे में सोचा और उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने पर जोर दिया। वह रोईं और वह सब किया। उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। मुझे लगा कि वह निश्चित रूप से फिल्म के लिए हां कहेंगी। मेरे साथ कोई बैठा था और उसने कहा, ‘जब तब्बू किसी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर रोती हैं, तो वह कभी वह फिल्म नहीं करतीं।’ तब मैंने तब्बू से पूछा, ‘आप फिल्म नहीं करेंगी?’

तो उन्होंने कहा कि उन्हें कहानी बहुत पसंद आई, लेकिन वह 4 बच्चों की मां का किरदार नहीं निभाना चाहतीं। उन्होंने कहा, ‘मेरा पूरा करिअर मेरे सामने है, इसलिए रवि जी, मुझे माफ कर दो।’हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद तब्बू की आंटी ने उन्हें भूमिका ठुकराने के लिए डांटा था। ‘बागबान’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। ‘बागबान’ साल 2003 में आई थी, जिसमें हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका निभाई। बाद में तब्बू को साल 2007 में ‘चीनी कम’ मूवी में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत