न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहलगाम में हुई क्रूरता से आहत हैं धर्मेंद्र और रजनीकांत, नौसेना अधिकारी विनय की पत्नी को जानते हैं एल्विश

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हर तरफ से इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 1:00:08

2 News : पहलगाम में हुई क्रूरता से आहत हैं धर्मेंद्र और रजनीकांत, नौसेना अधिकारी विनय की पत्नी को जानते हैं एल्विश

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हर तरफ से इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोगों में गुस्सा भरा हुआ है और वे चाहते हैं कि दुश्मनों को जल्द से जल्द करारा जवाब दिया जाए। इस बीच गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (89) ने भी रिएक्ट किया है। धर्मेंद्र ने काफी इमोशनल पोस्ट शेयर की है। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं अमानवीयता से घृणा करता हूं। मेरा दिल पहलगाम में हुई क्रूरता पर रो रहा है। मैं पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना करता हूं।”

बता दें धर्मेंद्र ने कश्मीर में कई फिल्मों की शूटिंग की है। वे साल 1988 में फिल्म 'जलजला' की शूटिंग के लिए कश्मीर गए थे। वहां उन्होंने पहलगाम में कुछ कश्मीरी बच्चों के साथ फिल्म की शूटिंग की थी। धर्मेंद्र ने साल 2023 में कश्मीरी बच्चों के साथ यह तस्वीर अपने X अकाउंट पर शेयर कर उनका हाल पूछा था। धर्मेंद्र की पोस्ट पर खूब कमेंट आ रहे हैं। उनके दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर की है।

इसी तरह एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “आपकी आवाज में वही गूंज है, जो दिलों को झकझोर देती है, धरती फिर रोई है धर्मेंद्र जी। शहीदों को सलाम, और इस दर्द का जवाब जरूर मिलेगा।” एक और फैन ने लिखा, 'बिल्कुल पाजी, हमें पहलगाम में शहीदों के लिए इंसाफ चाहिए।” इस बीच साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत ने भी हमले पर प्रतिक्रिया दी है। ‘जेलर 2’ की शूटिंग खत्म कर लौटे रजनीकांत ने चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने कश्मीर की शांति को भंग करने की जानबूझकर कोशिश है।

दुश्मन कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार को दोषियों को पकड़कर ऐसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो कल्पना से परे हो। सुरेश बालाजी नाम के यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर रजनीकांत का बयान वाला वीडियो शेयर किया है।

dharmendra,rajinikanth,pahalgam attack,actor dharmendra,actor rajinikanth,kashmir,elvish yadav,youtuber elvish yadav,vinay narwal,himanshi

पहलगाम में शहीद हुए विनय की पत्नी हिमांशी के साथ एल्विश ने किया था ग्रेजुएशन

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों दो और रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ तथा ‘रोडीज’ में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इस बीच एल्विश ने खुलासा किया कि आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को वे जानते हैं। एल्विश ने कहा कि मैंने एक बार वीडियो देखा और मुझे पहले तो समझ ही नहीं आया कि वह हिमांशी हैं।

जब मैंने दूसरी बार वीडियो देखा तब मैं स्तब्ध रह गया - अरे ये तो हिमांशी हैं। हमने साथ में ग्रेजुएशन किया है। हालांकि ग्रेजुएशन के बाद हमारी कभी बात नहीं हुई। मेरी हिम्मत ही नहीं हुई हिमांशी को कॉल करने की। आप उस व्यक्ति से क्या कहोगे जिसने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरते देखा हो? इसलिए मैंने दूसरे दोस्त को कॉल किया जो हिमांशी के टच में था। उसने बताया कि उसने हिमांशी को कॉल किया था, लेकिन हिमांशी ने उसका कॉल नहीं उठाया।

फिर उसने लगातार कई सारे कॉल किए और आखिरकार हिमांशी ने 31वें कॉल का जवाब दिया। उसने मेरे दोस्त को बताया कि रिपोर्ट सच थी - आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू करने से पहले धर्म के बारे में पूछा था। यह किसी के साथ भी हो सकता है। यह भयानक है। मेरी प्रार्थनाएं हिमांशी और उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने किसी को खोया है। हमें इस क्रूरता के सामने खुद को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती