न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रोबिनहुड’ मूवी से कंगारू क्रिकेटर वार्नर का फर्स्ट लुक आया सामने, OTT पर 3 दिन पहले ही रिलीज हुई ‘इमरजेंसी’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर मैदान के बाद अब बड़े पर्दे पर चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सामने आया था कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 7:40:52

2 News : ‘रोबिनहुड’ मूवी से कंगारू क्रिकेटर वार्नर का फर्स्ट लुक आया सामने, OTT पर 3 दिन पहले ही रिलीज हुई ‘इमरजेंसी’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर मैदान के बाद अब बड़े पर्दे पर चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सामने आया था कि वार्नर तेलुगू सिनेमा से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। वार्नर को लेकर कहा गया था कि वे तेलुगू एक्टर नितिन और श्रीलीला स्टारर फिल्म ‘रोबिनहुड’ से टॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म के निर्माता ने ही इस बात की पुष्टि की थी और अब वार्नर का फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। आज शनिवार (15 मार्च) को ‘रोबिनहुड’ के मेकर्स ने फर्स्ट लुक रिलीज किया।

वार्नर ने भी खुशी जाहिर की है और अपने फैंस संग फर्स्ट लुक शेयर किया है। मूवी मैत्री मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट और एक्स हैंडल पर वार्नर की झलक दिखाई। मेकर्स ने पोस्ट में लिखा है, “मैदान में चमकने और अपना रुतबा कायम करने के बाद, अब उनका समय सिल्वर स्क्रीन पर चमकने का आ गया है, इंडियन सिनेमा में पेश हैं, सबके चहेते डेविड वार्नर, रोबिनहुड में इनका शानदार और एक्साइटिंग कैमियो होगा।” फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके डायरेक्टर वेंकी कुडुमुला हैं।

वार्नर ने भी रिएक्शन देते हुए लिखा, “वाकई में खुशी से भर चुका हूं और यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि आप लोग इस फिल्म के बारे में क्या सोच रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि वार्नर को भारतीय सिनेमा से काफी लगाव है। वार्नर रील की दुनिया में कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्शन और डांस सीन पर वीडियो बना चुके हैं। वे घर में दोनों बच्चों संग हिंदी और साउथ फिल्मों के गानों पर रील बनाते रहते हैं। वार्नर कई सालों तक भारत में आईपीएल में खेले हैं, जिससे उनका यहां के प्रति आकर्षण बढ़ा है। वार्नर पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

‘इमरजेंसी’ मूवी में कंगना रनौत ने दिवगंत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मूवी 'इमरजेंसी' काफी विवादों के बाद इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह पॉलिटिकल ड्रामा खूब चर्चाओं में रही। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई। जो फैंस फिल्म के OTT पर रिलीज का इंतजार कर रहे थे उनके लिए खुशखबरी है। 'इमरजेंसी' पहले 17 मार्च को स्ट्रीम होने वाली थी लेकिन इसे होली के मौके पर यानी 14 मार्च को ही रिलीज कर दिया गया।

नेटफ्लिक्स ने 'इमरजेंसी' की जल्द डिजिटल रिलीज की कंफर्मेशन करके फैंस को हैरान कर दिया। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने पोस्ट में अनाउंस किया, “पावर और खतरे की मनोरंजक कहानी। इमरजेंसी देखें, अब नेटफ्लिक्स पर।” कंगना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट मे लिखा, “एक राष्ट्र, एक निर्णय, एक इमरजेंसी, इमरजेंसी अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है, जरूर देखिए।” ‘इमरजेंसी' भारत के आपातकाल काल की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक लगाया गया था।

कंगना ने फिल्म में इंदिरा का किरदार निभाया है। उन्होंने इस फिल्म का डायरेक्शन और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में अनुपम खेर, विशाख नायर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, दिवंगत सतीश कौशिक और भूमिका चावला की भी अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी