न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Coolie BO Collection Day 2: तीसरे गुरुवार फिल्म की कमाई में दिखा हल्का उछाल, जानें अब तक का आंकड़ा

रजनीकांत की फिल्म कुली ने 22वें दिन 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की। जानें अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वर्ल्डवाइड अर्निंग्स और आने वाली फिल्मों से होने वाली टक्कर की पूरी डिटेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 8:41:34

Coolie BO Collection Day 2: तीसरे गुरुवार फिल्म की कमाई में दिखा हल्का उछाल, जानें अब तक का आंकड़ा

सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म कुली को रिलीज़ हुए तीन हफ्ते बीत चुके हैं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी थी। शुरुआती दिनों में फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत कर खूब नोट बटोरे, लेकिन तीसरे हफ्ते आते-आते इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। अब सवाल यही है कि रिलीज़ के 22वें दिन 'कुली' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

22वें दिन का कलेक्शन


कुली को भव्य स्तर पर रिलीज़ किया गया था और इसमें नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सत्यराज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यहां तक कि आमिर खान का कैमियो भी फिल्म में देखने को मिला। हालांकि इतनी भारी-भरकम स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार नहीं रख पाई।

पहले हफ्ते में जहां फिल्म ने 229.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया, वहीं दूसरे हफ्ते में इसका बिज़नेस गिरकर केवल 41.85 करोड़ रुपये रह गया। इसके बाद तीसरे हफ्ते में लगातार गिरावट देखी गई –

16वें दिन: 1.7 करोड़

17वें दिन: 2.8 करोड़

18वें दिन: 3.1 करोड़

19वें दिन: 1.05 करोड़

20वें दिन: 1.3 करोड़

21वें दिन: 1.15 करोड़

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 22वें दिन 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 22 दिनों में कुली की कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कमाई अब 284 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में नया रिकॉर्ड

हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुली की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है, लेकिन विश्वभर में फिल्म ने अभी भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज़ के तीन हफ्तों के भीतर कुली का ग्लोबल कलेक्शन 510 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। शुरुआत में इसका सामना वॉर 2 से हुआ था, मगर पहले दिन से ही कुली ने बढ़त बनाए रखी।

अब इन फिल्मों से होगी टक्कर


आने वाले दिनों में कुली के लिए चुनौती और बड़ी होने वाली है। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में बागी 4, द बंगाल फाइल्स और द कंज्यूरिंग 4 जैसी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन नई फिल्मों की वजह से कुली की बची-खुची कमाई पर भी असर पड़ेगा। अब देखना यह होगा कि तीसरे हफ्ते के बाद कुली बॉक्स ऑफिस पर कितनी देर तक टिक पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?