न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coolie Day 14: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर तेजी, 300 करोड़ का आंकड़ा अब नज़दीक

रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ ने गणेश चतुर्थी पर बॉक्स ऑफिस पर कमाई में उछाल दिखाया। रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ कमाए और 14 दिनों में कुल कमाई 270 करोड़ के करीब पहुँच गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 8:56:25

Coolie Day 14: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर तेजी, 300 करोड़ का आंकड़ा अब नज़दीक

रजनीकांत और लोकेश कनगराज की जोड़ी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद पहले ही जताई जा रही थी। ‘कुली’ की रिलीज़ से पहले के ट्रेंड को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। लेकिन औसत कंटेंट ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं, ‘कुली’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की।

‘कुली’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की?

14 अगस्त को बड़े पर्दे पर ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ का क्लैश हुआ। लेकिन रजनीकांत स्टारर फिल्म ने कमाई के मामले में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर से बढ़त बनाए रखी। इस गैंगस्टर ड्रामा का ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा। पहले हफ्ते में फिल्म ने 229.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे वीकेंड में कमाई ठीक रही, लेकिन वीकडेज़ में हर दिन गिरावट देखने को मिली और कई दिनों तक यह 5 करोड़ से कम कमा पाई।

हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर चुकी है, लेकिन अभी तक यह अपना 100 फीसदी बजट वसूल नहीं कर पाई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म को दर्शकों की तरफ़ से बप्पा की कृपा मिली और 14वें दिन इसकी कमाई में फिर तेजी देखी गई।

दिन-दर-दिन कलेक्शन का हाल

पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ कमाने के बाद, 9वें दिन फिल्म ने 5.85 करोड़, 10वें दिन 10.5 करोड़, 11वें दिन 11.35 करोड़, 12वें दिन 3.25 करोड़ और 13वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘कुली’ ने रिलीज के 14वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की 14 दिनों की कुल कमाई अब 268.75 करोड़ रूपये तक पहुँच गई है।

गणेश चतुर्थी पर कमाई में उछाल

गणेश चतुर्थी के अवसर पर ‘कुली’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसके साथ ही फिल्म की कमाई में तेजी भी आई। अब तक 14 दिनों में फिल्म ने 270 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड पर कमाई में और इजाफा होगा। ऐसे में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना दूर की कोई बात नहीं लगती। फिलहाल सभी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं, यह देखने के लिए कि रजनीकांत की यह फिल्म कितनी ऊँचाई छू पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब