न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhaava Worldwide Collection: विक्की कौशल ने रजनीकांत को पछाड़ा, 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बनाया नया रिकॉर्ड

विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज के एक महीने बाद, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे इसने रजनीकांत की 2.0 को पीछे छोड़ दिया और अब यह दुनिया की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 10:44:22

 Chhaava Worldwide Collection: विक्की कौशल ने रजनीकांत को पछाड़ा, 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बनाया नया रिकॉर्ड

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के एक महीने बाद भी यह फिल्म हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि दुनियाभर में भी विक्की कौशल का जादू बरकरार है। 'छावा' एक महीने बाद भी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में सक्षम हो रही है और नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

अब 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 30 दिनों की कमाई के साथ विक्की कौशल की फिल्म ने कुल 750.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 31वें दिन फिल्म ने भारत में 8 करोड़ रुपये और कमाए, जिससे अगर इसे जोड़ा जाए तो 'छावा' का कुल कलेक्शन अब 758.5 करोड़ रुपये हो जाता है।

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने एक महीने में शानदार कलेक्शन करते हुए साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने 2018 में वर्ल्डवाइड 744.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और यह 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। हालांकि, अब विक्की कौशल की छावा ने 758.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह फिल्म वर्ल्डवाइड 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'छावा' की कहानी और स्टार कास्ट

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित छावा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित है। विक्की कौशल ने फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जिसकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसूबाई के रूप में नजर आई हैं। इसके अतिरिक्त, फिल्म में अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत