न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेफाली के अचानक जाने से सदमे में सितारे, हिमांशी ने ‘बिग बॉस’ को बताया शापित, मीका सहित इन सेलेब्स ने भी किया याद

‘कांटा लगा गर्ल’ एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (42) ने शुक्रवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 12:30:57

शेफाली के अचानक जाने से सदमे में सितारे, हिमांशी ने ‘बिग बॉस’ को बताया शापित, मीका सहित इन सेलेब्स ने भी किया याद

‘कांटा लगा गर्ल’ एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (42) ने शुक्रवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ है। अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। शेफाली के अचानक चले जाने से न केवल उनके परिवार को बल्कि फैंस और साथ काम करने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने दुख को साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। मैं शेफाली को 25 सालों से जानता हूं। हमने साथ में कई शोज किए, कई बार हमारे रास्ते टकराए, लेकिन हमें नजदीकी से काम करने का मौका नहीं मिला। 2020 में शेफाली ने मुझे कॉल किया और कहा कि चलो साथ में गाना करते हैं। हमने ये कर दिखाया, एक खूबसूरत वीडियो, जिसे हमने कपिल शर्मा के शो में भी साथ में प्रमोट किया था। मुझे लगता है कि ये इनका आखिरी म्यूजिक वीडियो था।”

शेफाली के साथ ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेफाली के साथ एक पुरानी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “बिग बॉस…मुझे लगता है वह जगह शापित है।” उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई। BB 13 की एक और कंटेस्टेंट एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने शेफाली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं अभी भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रही हूं। आप एक महान शख्सियत थीं और मैं अपने जज्बातों को शब्दों में नहीं बयां कर पा रही हूं। आप बहुत याद आएंगी, बहुत जल्दी चली गईं।”

काम्या पंजाबी ने भी शेफाली के निधन पर गहरा दुख जताया और लिखा, “दिल टूट गया शेफाली। मैं इस खबर को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।” किश्वर मर्चेंट ने लिखा, “मन और दिल बहुत भारी है! आरआईपी शेफाली, बहुत जल्दी चली गई।” कॉमेडियन कीकू शारदा ने लिखा, “इस खबर से शॉक्ड हूं! उनके साथ कुछ शो में काम किया। वह एनर्जी से भरपूर थीं, खुशमिजाज थीं और हमेशा हंसकर मिलती थीं। आपको याद करेंगे, शेफाली।”

shefali jariwala,actress shefali jariwala,kaanta laga girl,shefali death,shefali passes away,mika,himanshi,kamya punjabi,aly goni,paras chhabra,karishma tanna,kiku sharda

अली गोनी, पारस छाबड़ा, करिश्मा तन्ना…ने भी शेफाली को दी श्रद्धांजलि

अली गोनी ने ट्वीट में शेफाली के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर हैरान हूं और स्तब्ध हूं। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। आपकी आत्मा को शांति मिले।” BB 13 स्टार तहसीन पूनावाला ने ट्वीट में लिखा, “इस बात से अभी भी स्तब्ध हूं कि मेरी दोस्त शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं रहीं। मैं उनसे आखिरी बार पार्टी में मिला था। जिंदगी बहुत छोटी है। वह बिग बॉस 13 में मेरे साथ थीं।

ये हैरानी की बात है कि सिद्धार्थ शुक्ला और अब यह मेरे सीजन के इस दुनिया में नहीं रहे। उनके प्रियजनों को मेरा प्यार।” पारस छाबड़ा का दिल भी टूट गया। उन्होंने स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, “किसकी जिंदगी कितनी लिखी है कोई नहीं जानता। ओम शांति।” अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “मन भारी है। यकीन नहीं हो रहा। इतनी जल्दी चली गईं।”

गायक राहुल वैद्य ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।”एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कमेंट कर लिखा, “यह अविश्वसनीय है। हम परिवार के लिए हैरान और दुखी हैं।” आपको बता दें कि शेफाली साल 2002 में आए ‘कांटा लगा' गाने के रीमिक्स वीडियो से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शेफाली ने ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत