न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Report: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' पिछड़ी, ‘परम सुंदरी’ अब भी आगे; छठे दिन का हाल

‘बागी 4’ की शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही और यह फ्रेंचाइजी की सबसे धीमी फिल्म साबित हो रही है। वहीं, ‘परम सुंदरी’ लंबे समय तक थिएटर में टिकने के बावजूद स्थिर कमाई कर रही है और टक्कर में अभी भी आगे बनी हुई है। आने वाले वीकेंड पर दोनों फिल्मों के कलेक्शन से ही तय होगा कि कौन-सी मूवी दर्शकों के दिलों में ज्यादा जगह बना पाती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 8:20:51

Box Office Report: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' पिछड़ी, ‘परम सुंदरी’ अब भी आगे; छठे दिन का हाल

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं। इस बार बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पिछली फिल्मों की तुलना में कमजोर प्रदर्शन कर रही है। न क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और न ही दर्शकों से खास रिस्पॉन्स। लगभग 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की रफ्तार धीमी है, हालांकि यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में बजट कवर कर सकती है। वहीं, दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ 13वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, हालांकि अब इसकी रफ्तार भी सुस्त पड़ने लगी है।

‘बागी 4’ की कहानी

फिल्म में रॉनी (टाइगर श्रॉफ) की जिंदगी एक दर्दनाक हादसे से बदल जाती है। वह रेल दुर्घटना से तो बच जाता है लेकिन होश आने पर उसे लगता है कि अपनी प्रेमिका अलीशा (हरनाज संधू) को खो चुका है। यह सदमा उसे अंदर से तोड़ देता है। भाई (श्रेयस तलपड़े) और डॉक्टर की बातें सुनकर भी वह यकीन नहीं कर पाता कि अलीशा उसकी कल्पना भर थी।

रॉनी अपनी यादों से बाहर निकलने की कोशिश करता है लेकिन नाकाम रहता है। इसी बीच डांसर ओलिविया (सोनम बाजवा) उसकी जिंदगी में आती है। इंटरवल तक फिल्म का ट्रैक रॉनी की सच्चाई और सपनों के बीच उलझा रहता है। क्या अलीशा हकीकत थी या महज ख्वाब—यही सवाल दर्शकों को बांधे रखता है।

छठे दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने बुधवार यानी छठे दिन लगभग 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कुल मिलाकर फिल्म की अब तक की घरेलू कमाई 42 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशी बाजारों को जोड़ दें तो फिल्म ने पांच दिन में करीब 54 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे दिन तक यह आंकड़ा 56 करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमान है। गौरतलब है कि बागी फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्में साउथ की रीमेक थीं, लेकिन इस बार निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने खुद स्क्रिप्ट लिखी है।

‘परम सुंदरी’ की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार यानी 13वें दिन फिल्म ने सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए। अब तक इसका कुल घरेलू कलेक्शन 48.25 करोड़ रुपये है। वहीं, 11 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 77.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो अब लगभग 79 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि छठे दिन के कलेक्शन में भी ‘परम सुंदरी’ (2.85 करोड़) ‘बागी 4’ से आगे रही।

‘परम सुंदरी’ की कहानी

‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अमीरजादे परम का किरदार निभा रहे हैं, जो बार-बार बिजनेस में असफल होता है। पिता (संजय कपूर) से आखिरी मौका मिलने पर वह एक सोलमेट ऐप में निवेश करता है। ऐप बताता है कि उसकी हमसफ़र सुंदरी (जाह्नवी कपूर) केरल में है। दिल्ली से केरल पहुंचकर वह पहली नजर में ही सुंदरी पर फिदा हो जाता है। उत्तर-दक्षिण की अलग संस्कृतियों के बावजूद दोनों करीब आते हैं, लेकिन मुश्किल यह है कि सुंदरी की शादी उसके बचपन के दोस्त से तय हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत