न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची धर्मेंद्र सहित ये हस्तियां, रवीना ने यूं किया याद, इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रहे मनोज कुमार का आज शुक्रवार (4 अप्रैल) को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 7:38:58

मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची धर्मेंद्र सहित ये हस्तियां, रवीना ने यूं किया याद, इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर रहे मनोज कुमार का आज शुक्रवार (4 अप्रैल) को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 87 साल के थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए सितारे एक्टर के मुंबई स्थित घर पहुंच रहे हैं। उनके समकालीन एक्टर धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा, रवीना टंडन, पूनम ढिल्लों, मधुर भंडारकर जैसे स्टार्स को एक्टर के घर जाते देखा गया। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने जानकारी दी कि उनके पिता को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल होगा।

हाल ही आंखों का ऑपरेशन करवाने वाले धर्मेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मनोज और मेरी बहुत सी यादें हैं। हमने इंडस्ट्री में एकसाथ काफी समय गुजारा है। धर्मेंद्र इस दौरान काफी भावुक दिखे। रवीना के पास 3 खास चीजें थीं। रवीना ने कहा कि मैं मनोज कुमार पर अर्पित करने के लिए उनकी तीन फेवरेट चीजें महाकाल का रुद्राक्ष, साईं की भभूति और भारतीय ध्वज लेकर गई थीं। मेरे लिए वो भारत थे, भारत हैं और भारत रहेंगे। उनके जैसी देशभक्ति फिल्में किसी ने नहीं बनाईं ना ही कोई बना पाएगा।

उनका एक-एक गाना मुझे याद है। वो हमारे लीजेंड थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते। वे मेरे बहुत करीब थे। उन्होंने मेरे पिता को 'बलिदान' में पहला ब्रेक दिया था। मेरे पिता उनके बहुत करीब थे। वे समय से बहुत आगे की सोच रखने वाले व्यक्ति थे। जब उन्होंने 'जब जीरो दिया मेरे भारत ने' गाना दिया, तब भारत में घूमने वाले रेस्तरां की कोई कॉन्सेप्ट नहीं था, इसलिए उन्होंने कुछ ऐसा बनाया। वे हमेशा एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। मुझे लगता है कि मेरे अंदर जो देशभक्ति है वह उनसे आई।

manoj kumar,actor manoj kumar,manoj kumar death,manoj kumar tribute,dharmendra,shatrughan sinha,Akshay Kumar,aamir khan,raveena tandon

मनोज कुमार सिर्फ पारिवारिक मित्र ही नहीं थे, बल्कि बहुत सम्मानीय व्यक्ति थे : शत्रुघ्न

सुपरस्टार आमिर खान ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जाहिर किया है। आमिर ने कहा कि मनोज कुमार केवल एक एक्टर और फिल्म निर्माता नहीं थे, वे एक संस्था थे। मैंने उनकी फिल्में देखकर बहुत कुछ सीखा है। उनकी फिल्में अक्सर महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर आधारित होती थीं जो आम आदमी के बहुत करीब लाती थीं। अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा कि, “मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है और अगर हम एक्टर इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा?

इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक। RIP मनोज सर, ओम शांति।” टीएमसी नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं मनोज जी को व्यक्तिगत रूप से जानता था। वह सिर्फ पारिवारिक मित्र ही नहीं थे, बल्कि बहुत सम्मानीय व्यक्ति थे। ‘क्रांति’ एक ऐसी फिल्म थी, जिस पर हमने साथ काम किया था। अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने लोकप्रियता के साथ राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। मनोज कुमार सही मायनों में भारत रत्न थे। वह विरलतम इंसानों में से एक थे।

भाजपा सांसद व एक्टर रवि किशन ने कहा कि यह ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपनी फिल्मों और गीतों के माध्यम से वास्तविक भारत दिखाया। यह सिनेमा उद्योग के लिए एक काला दिन है। उन्होंने हमें भविष्य की, जीवन से बड़ी सिनेमा दिखाई। कंगना रनौत ने कहा कि आज देश के एक ऐसे कलाकार, जिन्होंने हर भारतीय के मन में देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने कहा, “उन्होंने सबसे खूबसूरत फिल्में बनाईं और वे सभी पारिवारिक फिल्में थीं, जिन्हें सभी लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं और उनसे प्रेरणा ले सकते हैं।”मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, “मनोज कुमार साहब के निधन से हिंदी सिनेमा के एक स्तंभ को विदाई मिली है। उनकी कला ने भारत की भावना को अद्वितीय तरीके से व्यक्त किया। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत