बिग बॉस 14 फेम राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है हाल ही में राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत काफी गुस्से में दिखाई दे रही है। उनके गुस्सा होने की वजह उनके ब्लाउज के बैक में बंधी डोरी टूटने पर है। दरअसल, राखी सावंत एक गाने लिए ब्लाउज और लहंगा पहना कर डांस की शूटिंग कर रही थी। इस बीच उनके ब्लाउज की डोरी टूट गई। शूटिंग के बीच टूटी ब्लाउज की डोरी से वह भड़क गई। हालांकि सेट पर उस डोरी को सिलने वाले मौजूद रहे। वीडियो में देख सकते हैं कि राखी सावंत ब्लाउज की डोरी सिलवाते-सिलवाते अपनी भड़ास निकाल रही हैं।














