न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19: दिल की बात कहने पर उलझे रिश्ते, मृदुल तिवारी को नतालिया ने दिया करारा जवाब

बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी और नतालिया की दोस्ती पर आई दरार। मृदुल की दिल की बातें और बढ़ती उम्मीदों से नतालिया नाराज़ हो गईं और घर में रिश्तों पर छिड़ी नई बहस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 3:32:32

BB 19: दिल की बात कहने पर उलझे रिश्ते, मृदुल तिवारी को नतालिया ने दिया करारा जवाब

बिग बॉस 19 के घर में रिश्तों का हर पल इम्तिहान हो रहा है। कोई बंधन मजबूत हो रहे हैं तो कहीं छोटी-सी बात दरार की वजह बन रही है। इसी कड़ी में मृदुल तिवारी और नतालिया की दोस्ती भी तकरार की चपेट में आ गई। मृदुल की उम्मीदों और उनकी भावनात्मक बातचीत ने दोनों के बीच खटास पैदा कर दी।

कैसे बढ़ी दूरी?

दरअसल, मामला तब शुरू हुआ जब मृदुल ने नतालिया को बसीर अली और अभिषेक बजाज के साथ घुलते-मिलते देखा। इस दृश्य ने उन्हें भीतर ही भीतर परेशान कर दिया। उन्होंने नतालिया से अकेले बातचीत करने का फैसला किया। टूटी-फूटी अंग्रेज़ी में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए मृदुल बोले— “मैं तुमसे खुश हूं, तुम मुझसे खुश हो…” लेकिन नतालिया के सवालों का सीधा जवाब देने की बजाय मृदुल अपनी भावनाओं पर ज्यादा जोर देने लगे।

बढ़ती उम्मीदें बनी वजह

मृदुल ने नतालिया से कहा कि वो उनके जज़्बात को समझें। उन्होंने साफ किया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता नतालिया किससे बात करती हैं, लेकिन जिस तरह की बात वो उनसे करती हैं, वैसा अंदाज़ किसी और से नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक, नतालिया और बाकियों में कोई तो अंतर रहना चाहिए।

यहीं से मामला बिगड़ गया। जब मृदुल ने आगे कहा— “तुम मेरी दोस्त हो, बाकी लड़कियां मेरी बहनें हैं। तुम सबमें अलग हो।” तो नतालिया को ये बात नागवार गुज़री। साफ दिख रहा था कि मृदुल नतालिया से एक खास रिश्ता चाहते हैं, जबकि नतालिया इसे दोस्ती की सीमा से बाहर मान बैठीं।

नतालिया का जवाब

बातचीत के आखिर में मृदुल ने कहा कि अगर नतालिया इस रिश्ते को नहीं चाहतीं तो ठीक है, लेकिन दोस्ती निभानी है तो उसे अलग अंदाज़ में निभाना होगा, वरना वो आहत हो जाएंगे।

इस पर नतालिया ने सीधे पलटवार करते हुए कहा कि मृदुल उनसे दोस्ती तो चाहते हैं, लेकिन जब उन्हें जरूरत थी, वो उनके लिए खड़े नहीं हुए। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब घर में उनका बेड छीन लिया गया था, तब अभिषेक और बसीर ने उनका साथ दिया, मगर मृदुल चुप रहे। नतालिया की यह शिकायत सुनकर मृदुल के पास कोई ठोस जवाब नहीं बचा।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब