न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19 : अमाल को था इस एक्ट्रेस पर क्रश, गर्लफ्रेंड को दिया यह मैसेज, गौरव ने बताया 9 साल बाद भी क्यों नहीं है बच्चा

कलर्स टीवी पर 24 अगस्त से शुरू हुआ रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ छा गया है। घर के अंदर तरह-तरह के ड्रामे भी शुरू हो गए हैं। हर कंटेस्टेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 1:19:59

BB 19 : अमाल को था इस एक्ट्रेस पर क्रश, गर्लफ्रेंड को दिया यह मैसेज, गौरव ने बताया 9 साल बाद भी क्यों नहीं है बच्चा

कलर्स टीवी पर 24 अगस्त से शुरू हुआ रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ छा गया है। घर के अंदर तरह-तरह के ड्रामे भी शुरू हो गए हैं। हर कंटेस्टेंट शो में आगे से आगे तक जाना चाहता है। ऐसे में वह पूरा जोर लगा रहा है। इस दौरान वे साथियों से कई बातें भी शेयर कर रहे हैं। सिंगर व कंपोजर अमाल मलिक शो में कई बातों के कारण सुर्खियों बटोर रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में अमाल ने एक पुराना किस्सा बताया कि वो स्कूल टाइम में एक एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे, जो वहीं पढ़ती थीं। बता दें कि अमाल जहां पढ़ते थे, वहीं शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पढ़ती थीं, जो उनकी सीनियर थीं।

स्कूल के समय में अमाल को श्रद्धा की सादगी और दयालु स्वभाव बहुत आकर्षित करते थे। अमाल ने कहा कि स्कूल में भी श्रद्धा डेंचर पहनकर आती थीं, मेरी सीनियर थीं और मेरी स्कूल की क्रश थीं। वो इंसान भी बहुत स्वीटहार्ट थीं। पूरे इंटरनेट पर सबसे असली फॉलोइंग उस लड़की की है, बिना कुछ किए। इस बीच अमाल को ‘BB’ के कैमरे के सामने खड़े होकर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए भावनाओं को व्यक्त करते हुए देखा गया। अमाल कहते हैं कि मैं अपने उस खास शख्स को कुछ बताना चाहता हूं, जिसे यह डर है कि मैं ‘बिग बॉस 19’ में कुछ गड़बड़ कर सकता हूं या मुझे घर में कोई और मिल जाएगा।

ऐसा नहीं होने वाला है, मैं यह दिल से कह रहा हूं। अगर तुम मुझे देख रही हो, तो मैं यहां हूं, लेकिन मैं तुम्हारी इज्जत को अपने साथ लेकर आया हूं। मैंने तुमसे एक वादा किया है और तुमने मुझसे कहा है कि शो के बाद जब हम बाहर मिलेंगे, तो हम बैठकर दिल से बात करेंगे और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। अमाल को 'BB 19' के घर में एक मशीन लगाकर सोते हुए देखा गया। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर अमाल किस बीमारी से ग्रसित हैं। अमाल ने खुद ही खुलासा किया है कि वो स्लीप एप्रीया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं जिसमें सोते वक्त सांस बार-बार रुक जाती है।

कई बार तो ऐसा भी होता है कि सांस पूरी तरह से थम जाती है और फिर उससे नींद टूट जाती है। इसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन, थकान, सिरदर्द समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसी डिसऑर्डर को मैनेज करने के लिए रात को CPAP मशीन का उपयोग करते हैं। इस मास्क की तरह लगाया जाता है जो सोते समय प्रेशर बनाकर रखती है। इससे सांस बिना रुके चलती रहती है। इससे दिमाग को ऑक्सीजन मिलती रहता है और नींद भी अच्छे से आती है। इसके अलावा हार्ट और अन्य स्वास्थ्य से जुड़े खतरों को कम करने में मददगार होती है।

bb 19,bigg boss 19,amaal malik,singer amaal malik,composer amaal malik,amaal girlfriend,shraddha kapoor,gaurav khanna,gaurav anupamaa

गौरव खन्ना ने कहा, अगर मैं काम के लिए पूरे दिन बाहर रहता हूं और…

BB 19 के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर एक्टर कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने गार्डन एरिया में साथी कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को बताया कि वह पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ 9 साल की शादी में पेरेंट्स क्यों नहीं बने। गौरव ने कहा कि हमें नवंबर में 9 साल पूरे हो जाएंगे। इस पर मृदुल पूछते हैं उनके बच्चे हैं तो गौरव जवाब देते हुए कहते हैं कि नहीं मेरी वाइफ नहीं चाहती। वहीं खुद के नजरिए के बारे में बात करते हुए गौरव कहते हैं कि मैं चाहता हूं लेकिन यह लव मैरिज है।

वो जो भी कहे मानना पड़ेगा। प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा। आगे अपनी पत्नी आकांक्षा के फैसले और उनकी चिंता के बारे में गौरव कहते हैं कि उसकी सोच भी वैलिड है। उसकी बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं और हम दो ही केवल एक-दूसरे के लिए हैं। अगर मैं काम के लिए पूरे दिन बाहर रहता हूं और उसे भी काम है तो बच्चे किसके साथ रहेंगे। हम नहीं चाहते कि कोई और उनका ख्याल रखे। मैंने उन्हें बताया है कि मैं चाहता हूं लेकिन मैं समझता हूं, जो भी उन्होंने समझाया।

इस पर मृदुल कहते हैं कि समय के साथ सोच बदल सकती है। इस पर गौरव कहते हैं कि उम्मीद है, हां तब की तब देखेंगे। कभी नहीं, कभी नहीं हो सकता। गौरतलब है कि गौरव ने साल 2016 में एक्ट्रेस आकांक्षा के साथ शादी की। ‘अनुपमा’ फेम गौरव ने कुछ समय पहले सोनी टीवी पर कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ का खिताब जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब