न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 की इस कंटेस्टेंट पर लगा महंगी ड्रेस खराब करने का आरोप, इन 2 में से 1 की होगी BB 19 के घर में एंट्री

बिग बॉस 18 फेम और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कशिश कपूर हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 1:23:10

2 News : BB 18 की इस कंटेस्टेंट पर लगा महंगी ड्रेस खराब करने का आरोप, इन 2 में से 1 की होगी BB 19 के घर में एंट्री

'बिग बॉस 18' फेम और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कशिश कपूर हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जो उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहती है। फिलहाल कशिश एक विवाद में फंस गई हैं। डिजाइनर स्मिता श्रीनिवास ने सोशल मीडिया के माध्यम से कशिश पर महंगी ड्रेस को खराब करने का आरोप लगाया है। इसके सबूत देते हुए स्मिता ने कशिश की टीम से हुई बातचीत की चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। स्मिता द्वारा साझा की गई पोस्ट में कशिश की टीम के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने ड्रेस के कंपनसेशन के लिए बोला था मगर उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

स्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए ड्रेस की खराब हालत को दिखाया और बताया कि कशिश को भेजी गई ड्रेस की कीमत लगभग 85000 रुपए थी, जो कि अब पूरी तरह खराब हो चुकी है और इसे रीयूज भी नहीं किया जा सकता। स्मिता का कहना है कि मैटर को सॉल्व करने के लिए दोनों पार्टी की तरफ से ड्रेस की कीमत को कंपनसेट करते हुए हॉफ पेमेंट की बात हुई, मगर कशिश की टीम से लगातार एक्सक्यूज और कई दिन तक कोई रिस्पोंस नहीं आया। बाद में कशिश की टीम ने स्मिता का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। इसके बाद स्मिता ने दोबारा कशिश की टीम से बात करने की कोशिश की तो उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर ड्रेस का प्रचार करने का ऑप्शन दिया गया।

स्मिता को यह नहीं जंचा और उन्होंने इसे सुझाव को नकार दिया। स्मिता ने बताया कि उनके साथ स्कैम हुआ। साथ ही अपने साथी डिजाइनरों से आग्रह किया कि वे मशहूर हस्तियों को कपड़े देने से पहले सावधानी बरतें। उनकी चेकलिस्ट में हर लेन-देन का डॉक्यूमेंट, जमा राशि को लिखित रूप में अपने पास रखे। स्मिता ने कशिश से अपने नुकसान का पैसा मांगा है।

BB 19 : जनता की वोटिंग के आधार पर मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में से होगा चयन


‘बिग बॉस 19’ का जादू 24 अगस्त से कलर्स टीवी पर चलने वाला है। मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दिख रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स का चुनाव जनता खुद करेगी। हाल ही की पोस्ट में दो कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी और शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा का नाम सामने आया जिनमें से जनता जिसे चुनेगी वो घर में एंट्री करेगा। बता दें मृदुल एक फेमस यूट्यूबर हैं। वे इतने फेमस हैं कि उनके 1.8 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। उनके कॉमेडी वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल होते हैं।

इटावा में जन्में मृदुल फिलहाल नोएडा में रहते हैं। साल 2019 में का ‘स्कूल लाइफ’ वीडियो खूब वायरल हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा में हुए हिट एंड रन केस में भी मृदुल का नाम सामने आया था। दरअसल जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वो मृदुल की थी लेकिन वे ड्राइविंग नहीं कर रहे थे। दूसरी ओर, शहबाज को आप ‘बिग बॉस’ के घर में पहले भी देख चुके हैं। हालांकि वो कंटेस्टेंट बनकर नहीं बल्कि फैमिली मेंबर बनकर आए थे। दरअसल ‘बिग बॉस 13’ की मशहूर कंटेस्टेंट शहनाज गिल के भाई शहबाज उसी सीजन में दिखाई दिए थे।

उन्होंने अपनी कॉमेडी से घरवालों को खूब एंटरटेन भी किया था। ‘बिग बॉस ताजा खबर’ ने अपनी पोस्ट में बताया है कि मेकर्स ने यह सारा वोटिंग कॉम्पीटिशन सिर्फ बज क्रिएट करने के लिए करवाया है, जबकि असल में दोनों ही खिलाड़ी घर में कदम रखने वाले हैं। हाल ही मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया था उसमें शो के होस्ट सलमान खान ने बताया कि इस बार घर में राजनीति का माहौल देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?