न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सॉफ्टवेयर गड़बड़ था…’ शेफाली जरीवाला की मौत पर बोले बाबा रामदेव

शेफाली जरीवाला के असमय निधन से हर कोई हैरान है। ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद ली गई विटामिन सी IV ड्रिप और बाबा रामदेव के ‘सॉफ्टवेयर गड़बड़’ वाले बयान ने इस रहस्य को और गहरा कर दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 3:48:09

 ‘सॉफ्टवेयर गड़बड़ था…’ शेफाली जरीवाला की मौत पर बोले बाबा रामदेव

मनोरंजन जगत की जानी-मानी और सभी के दिलों में खास जगह रखने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ‘कांटा लगा’ फेम इस एक्ट्रेस ने 27 जून को मात्र 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि अब तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। यह खबर जितनी दुखद है, उतनी ही रहस्यमयी भी बनती जा रही है।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मौत की वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकती है, लेकिन यह भी सिर्फ एक संभावना है। वहीं, उनकी करीबी दोस्त पूजा घई ने बताया कि शेफाली ने मौत से कुछ ही घंटे पहले ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए Vitamin C की IV ड्रिप ली थी। अब इन दोनों बातों के बीच कन्फ्यूजन और भी बढ़ गया है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, हाल ही में बाबा रामदेव ने NDTV से बातचीत के दौरान जब शेफाली जरीवाला और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौतों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "दिखने में शरीर चाहे कितना भी फिट क्यों न हो, अगर अंदर से सिस्टम गड़बड़ है तो खतरा कभी भी मंडरा सकता है। हमारे शरीर की प्रणाली भी एक सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर की तरह होती है। बाहर से सबकुछ ठीक लग सकता है, लेकिन अंदर अगर कमजोरी है तो वो एक दिन सामने आ ही जाती है।"

रामदेव का यह बयान अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग शेफाली के फिट दिखने और अचानक मौत के बीच के इस संबंध को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शेफाली की मौत को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस दिन उनकी मौत हुई, उस दिन उन्होंने सत्यनारायण भगवान की पूजा रखी थी, और दोपहर तक कुछ भी नहीं खाया था। बाद में उन्होंने फ्रिज में रखा भोजन खाया था। ऐसे में उनके बीपी लो होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक यह सब सिर्फ अनुमान ही हैं।

उनकी दोस्त पूजा घई के मुताबिक शेफाली ने एक विटामिन सी IV ड्रिप ली थी, जिससे पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई थी। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मेडिकल जांच में क्या निकलकर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?