न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Baaghi 4 Box Office Report: टाइगर श्रॉफ की फिल्म दूसरे दिन ही पड़ गई ढीली, घट गई कमाई

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही सुस्त पड़ गई। पहले दिन 12 करोड़ कमाने वाली फिल्म की कमाई घटकर 9 करोड़ पर सिमट गई। जानें पूरी रिपोर्ट, रिव्यू और फिल्म की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 8:21:45

Baaghi 4 Box Office Report: टाइगर श्रॉफ की फिल्म दूसरे दिन ही पड़ गई ढीली, घट गई कमाई

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 ने सिनेमाघरों में कदम रखे दो दिन हो चुके हैं। 5 सितंबर को रिलीज हुई इस हाई बजट फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। करीब 200 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी को भले ही भव्य पैमाने पर उतारा गया हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहे।

पहले दिन बनी रफ्तार, दूसरे दिन घटी कमाई

साल 2016 में आई पहली बागी फिल्म ने टाइगर श्रॉफ को एक्शन हीरो के रूप में नई पहचान दिलाई थी। इसके बाद बागी 2 और बागी 3 ने भी ठीक-ठाक बिजनेस किया। मगर बागी 4 की शुरुआत थोड़ी कमजोर साबित हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ डे पर लगभग 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया, लेकिन दूसरे दिन यह गिरकर महज 9 करोड़ तक ही सिमट गई।

शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर छुट्टी होने के बावजूद भी मूवी को खास फायदा नहीं मिल सका। फिलहाल दो दिनों की कुल कमाई करीब 21 करोड़ रुपये रही है। यानी फिल्म ने शुरुआती दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन आगे की राह आसान नहीं दिखती। अब दर्शकों की नज़र रविवार (7 सितंबर) की कमाई पर टिकी हुई है, जब भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

फिल्म को मिले फीके रिव्यू

इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों का रिस्पॉन्स और क्रिटिक्स की राय रही। समीक्षकों ने इसे 1 से 3 स्टार के बीच ही रेटिंग दी है। नकारात्मक रिव्यू का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दिया। इसके बावजूद टाइगर श्रॉफ के फैन्स थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं। बता दें, बागी 4 का रनटाइम 2 घंटे 37 मिनट है और यह देशभर में 2700 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है।

कहानी की झलक

कहानी की बात करें तो फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने रॉनी का किरदार निभाया है, जो सात महीने तक कोमा में रहने के बाद होश में आता है। उसकी गर्लफ्रेंड अलीशा (हरनाज संधू) की मौत उसे भीतर से तोड़ देती है। बाद में पता चलता है कि अलीशा उसकी हकीकत नहीं बल्कि भ्रम थी। यहीं से कहानी में नया मोड़ आता है जब संजय दत्त चाको के किरदार में एंट्री लेते हैं। वहीं, सोनम बाजवा भी दमदार एक्शन करती दिखाई देती हैं, जिससे फिल्म में मसालेदार ट्विस्ट जुड़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत