न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Baaghi 4 BO Collection Day 11: 11 दिनों में ‘बागी 4’ का खेल खत्म, दूसरे सोमवार बॉक्स ऑफिस पर कमाई लाखों में

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। 11वें दिन दूसरे सोमवार को इसकी कमाई सिर्फ 75 लाख रही और कुल कलेक्शन मुश्किल से 50 करोड़ पार कर पाया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 8:47:32

Baaghi 4 BO Collection Day 11: 11 दिनों में ‘बागी 4’ का खेल खत्म, दूसरे सोमवार बॉक्स ऑफिस पर कमाई लाखों में

5 सितंबर को रिलीज़ हुई टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। ए. हर्ष के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही और पहले हफ्ते से ही गिरावट का सामना करती नज़र आई। हालांकि शुरुआती दिनों में फिल्म ने थोड़ा बहुत कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही हालात और बिगड़ गए। खासतौर पर सोमवार का कलेक्शन चौंकाने वाला रहा।

11वें दिन का कलेक्शन

फिल्म की कहानी रॉनी (टाइगर श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हरनाज़ नाम की लड़की की यादों में उलझा रहता है। रॉनी को विश्वास है कि वह उससे प्यार करता था, लेकिन उसके आसपास के लोग उसे यह मात्र उसकी कल्पना मानते हैं। वहीं, संजय दत्त फिल्म में खलनायक चाको के रोल में दिखाई दिए हैं। ‘बागी 4’ का प्लॉट तमिल फिल्म ऐंथु ऐंथु ऐंथु (2013) से प्रेरित बताया जा रहा है।

पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब 44.5 करोड़ रुपये कमाए।

इसके बाद 8वें दिन का कलेक्शन रहा 1.25 करोड़,

9वें दिन कमाए 1.75 करोड़,

जबकि 10वें दिन फिल्म ने जुटाए केवल 2.15 करोड़ रुपये।

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज़ के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई मात्र 75 लाख रुपये रही। इस तरह ‘बागी 4’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब सिर्फ 50.40 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है।

फ्लॉप की ओर बढ़ती ‘बागी 4’

फिल्म ने बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है, लेकिन इसके भारी-भरकम 80 करोड़ रुपये के बजट को देखते हुए अब इसकी भरपाई होना असंभव लग रहा है। कमाई में इतनी गिरावट आ चुकी है कि अब यह फिल्म रोज़ाना 2 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही है। 19 सितंबर तक इसके पास कलेक्शन का समय है, लेकिन समीक्षकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बागी 4’ अब अपने खर्च तक भी नहीं निकाल पाएगी। ऐसे में इसका फ्लॉप होना लगभग तय माना जा रहा है।

बागी फ्रैंचाइज़ी का सफर

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ‘बागी’ सीरीज़ हमेशा से एक्शन और ड्रामा के लिए जानी जाती रही है। पहली ‘बागी’ (निर्देशक सब्बीर खान) तेलुगु फिल्म वर्षम से प्रेरित थी। ‘बागी 2’ की कहानी तेलुगु फिल्म क्षणम पर आधारित थी, वहीं ‘बागी 3’ का रूपांतरण तमिल फिल्म वेट्टई से किया गया था। दोनों सीक्वल अहमद खान ने डायरेक्ट किए थे। अब चौथे पार्ट को ए. हर्ष ने डायरेक्ट किया, लेकिन दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत